कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम से वही पोस्ट की डिलीट, जिसमें बताई थी बीमारी की बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' और 'चिटिया कलाइयां' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाली सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में हो रहा है। अब कनिका ने अपनी उसी इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा था?

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा था?

हालांकि कनिका ने ऐसा क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कनिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'हेलो, पिछले 4 दिनों से मुझे मेरे अंदर फ्लू के संकेत लग रहे थे, मैंने अपनी जांच कराई और मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मेरा परिवार और मैं इस समय पूरी तरह क्वारंटाइन में हैं और आगे के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। 10 दिन पहले जब मैं लंदन से घर लौटी तो एयरपोर्ट पर मेरी जांच की गई थी, जैसे कि सामान्य तौर पर की जाती है, लेकिन अभी चार दिन से ये लक्षण दिखाई दिए हैं। इस स्टेज पर मैं आप सभी से निवेदन करना चाहूंगी कि खुद को आइसोलेशन में रखें और अगर आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपनी जांच कराएं।'

एक तस्वीर भी शेयर की थी

एक तस्वीर भी शेयर की थी

कनिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं इस समय ठीक-ठीक महसूस कर रही हूं, जैसे कि एक सामान्य फ्लू और हल्के बुखार में होता है। हालांकि इस समय हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है। हम बिना परेशान हुए, बिना घबराए इससे बाहर निकल सकते हैं, लेकिन उसके लिए हमें अपने स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। आप सब लोग स्वस्थ रहें। जय हिंद।' इस पोस्ट के साथ कनिका ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें पृथ्वी नजर आ रही थी और उसके ऊपर मास्क लगा था।

एक हफ्ते से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

एक हफ्ते से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

बता दें कनिका बीते करीब एक हफ्ते से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। वह 9 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। लेकिन हैरानी की बात ये रही इस दौरान उन्होंने कोई परहेज नहीं किया और तीन से चार पार्टियों का हिस्सा बनीं। कनिका कपूर के साथ इन पार्टियों में संपर्क में आए लोगों पर भी कोरोना का खतरा बढ़ गया। इसके बाद लखनऊ के तीन शहरों को बंद किया गया था।

coronavirus, kanika kapoor, bollywood, bollywood singer, singer kanika kapoor, social media, covid 19, instagram post, deleted post, कोरोना वायरस, कोविड 19 , कनिका कपूर, बॉलीवुड, बॉलीवुड सिंगर, सिंगर कनिका कपूर, इंस्टाग्राम पोस्ट, सोशल मीडिया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+