सिंगर अरमान मलिक ने डिलीट किए सभी पोस्ट, आखिरी पोस्ट में लिखा- अब और नहीं सह सकता...
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गायक अरमान मलिक के फैंस उस वक्त हैरत में रह गए, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दीं। आखिर में उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की वो किसी को भी डरा सकती है। उस तस्वीर को देखकर अरमान के फैंस काफी डर गए कि कहीं वो कोई गलत कदम ना उठा लें। कई लोगों को तो ये भी लगा कि कहीं अरमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है। क्या अरमान के जीवन में सब ठीक चल रहा है।

'अब और नहीं सह सकता'
तो चलिए जानते हैं कि अरमान की इस लेटेस्ट पोस्ट में आखिर ऐसा है क्या। अरमान मलिक (Armaan Malik Instagram) ने मंगलवार की रात अपने एक पोस्ट में लिखा, 'अब और नहीं सह सकता।' इस पोस्ट को ब्लैक बैकग्राउंड में सफेद रंग की स्याही से लिखा गया। बता दें, अरमान मलिक के इंस्टाग्राम पर 80 लाख फॉलोअर्स हैं।

'क्या यह आप हैं अरमान?'
अरमान मलिक (Armaan Malik) के अचानक ऐसा करने से उनके फैन्स हैरान हैं। उनके एक फैन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अरमान क्या हुआ? आप हमें वाकई में चिंता दे रहे हैं। प्लीज ऐसा मत कीजिए।' उन्होंने अपना प्रोफाइल खुद डिलीट किया है या इसे किसी ने हैक किया है, इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उनके एक और फैन ने लिखा, 'क्या यह आप हैं अरमान?'

कई हिट गाने गा चुके हैं अरमान
अरमान (Armaan Malik) की इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस को लग रहा है कि शायद वह डिप्रेशन में हैं। जिसके कारण उन्होंने ऐसा किया है। एक फैन ने अरमान की पोस्ट पर लिखा, 'ज्यादा चिंता मत कीजिए, वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा।' जानकारी के लिए बता दें, अरमान एक मशहूर बॉलीवुड सिंगर हैं। 'मैं रहूं या न रहूं', 'बोल दो ना जरा' 'हां मेरे पास तुम रहो जाने की बात न कहो' 'वजह तुम हो' जैसे कई गाने अरमान के हिट सॉन्ग्स हैं।

फेसबुक अकाउंट पर सब सामान्य है
हालांकि ज्यादातर लोगों यही मान रहे हैं कि अरमान का अकाउंट हैक हो गया है क्योंकि उनका फेसबुक अकाउंट देखें तो वहां सब सामान्य है। हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि अरमान ठीक हों और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया हो।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications