Varun Wedding: छठीं क्लास में मिले थे वरुण-नताशा, बास्केटबॉल कोर्ट में हुआ प्यार, एकदम फिल्मी है लव स्टोरी

Varun-Natasha Wedding: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैसे तो ये शादी 2020 में ही होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से प्लान कैंसिल हो गया। अब धवन परिवार ने 24 जनवरी की डेट फाइनल कर दी है। साथ ही रिश्तेदारों और खास लोगों को कार्ड भी भेजे जाने लगे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं नताशा दलाल, जिन्हें वरुण बनाने जा रहे अपनी दुल्हनिया।

पेशे से हैं फैशन डिजाइनर

पेशे से हैं फैशन डिजाइनर

अपने पिता की राह पर चलते हुए वरुण धवन ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की, लेकिन उनकी होने वाली पत्नी का एक्टिंग से कोई नाता नहीं है। नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अमेरिका के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई पूरी की और 2013 में भारत वापस आ गईं। इसके बाद उन्होंने अपने नाम से ही फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल शुरू किया। जिसमें वो लहंगा, गाउन और ब्राइडल वियर डिजाइन करती हैं।

लाइमलाइट से काफी दूर

लाइमलाइट से काफी दूर

एक ओर जहां वरुण धवन पूरी तरह से स्टार वाली लाइफ जीते हैं, तो वहीं नताशा लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वैसे बॉलीवुड में सोहा अली खान, यामी गौतम समेत कई स्टार्स उनकी डिजाइन की हुई ड्रेस में नजर आ चुके हैं। खबर ये भी है कि नताशा अपनी शादी को खास बनाना चाहती हैं, इसलिए वो अपना लहंगा खुद डिजाइन कर रही हैं।

अलीबाग बीच के सामने रिसॉर्ट बुक

अलीबाग बीच के सामने रिसॉर्ट बुक

धवन परिवार के लिए वरुण की शादी काफी खास है, क्योंकि वो लंबे वक्त से इसका इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नताशा-वरुण की शादी के लिए अलीबाग बीच के सामने एक रिसॉर्ट बुक किया गया हैं, जहां 3 से 5 दिनों तक कई प्रोग्राम होंगे। वहीं रिसॉर्ट जाने से पहले धवन परिवार नताशा के जूहु स्थित घर जाएगा, जहां पर वो दुल्हन को कपड़े, ज्वेलरी आदि रिवाज के मुताबिक देंगे।

फिल्मी है लव स्टोरी

फिल्मी है लव स्टोरी

एक शो में करीना कपूर से बात करते हुए वरुण धवन ने बताया था कि वो जब छठीं क्लास में थे, तो उनकी मुलाकात नताशा से हुई थी। तब उनकी ज्यादा बात नहीं होती थी। इसके बाद जब वो 11वीं-12वीं में थे, तो उनकी दोस्ती हुई। वरुण के मुताबिक वो Maneckji Cooper स्कूल में बास्केटबॉल खेल रहे थे। उस दौराना नताशा येलो हाउस और वो रेड हाउस में थे। इसी मैच में जब लंच ब्रेक हुआ तो उन्होंने नताशा को ध्यान से देखा और उसी लम्हें में उन्हें प्यार हो गया। वो लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+