उर्मिला ने शादी की सालगिरह पर पति मोहसिन के साथ 'मंगलसूत्र' वाली फोटो की शेयर, लिखा खूबसूरत कैप्शन
मुंबई: एक्ट्रेस से पॉलिटिकल लीडर बनी उर्मिला मातोंडकर ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। अपनी शादी की 5वीं सालगिरह पर पति मोहसिन मीर के साथ मंगलसूत्र वाली फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरा बेहद कीमती मंगलसूत्र का पल और एक सुंदर पांच साल की यात्रा, जो हमारे दोनों जीवन को समृद्ध बना रही है। हैप्पी एनिवर्सरी मोहसिन।

ये तस्वीर उनके हिंदू समारोह की है और मोहसिन ने उर्मिला के गले में पवित्र हार 'मंगलसूत्र' बांधते हुए दिखाया गया है। उर्मिला ने मोहसिन से 2016 में अपने बांद्रा स्थित एक निजी समारोह में शादी की, जिसके बाद उनके कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी, आप दोनों के बीच प्यार और खुशियों की भरपूर रहे। वहीं निर्देशक ओनिर ने लिखा बधाई और साथ में कई और सुंदर साल।
कुछ समय पहले उर्मिला ने उस समय सुर्खियां बटोरीं थी, जब उन्होंने कंगना रनौत के ट्वीट पर मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उर्मिला ने कंगना को अपने प्रदेश हिमाचल प्रदेश पर एक नजर डालने की नसीहत दी थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह भारत में ड्रग्स का निर्माता बन गया है। साथ ही कंगना पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति हर समय चिल्लाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति सच बोल रहा है, जिसके जवाब में कंगना रानौत ने उर्मिला को 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहा था। इस टिप्पणी के बाद पूजा भट्ट और रेणुका शहाणे जैसी कई फिल्मी हस्तियां उर्मिला के समर्थन में आ गई थी।
हाल ही में उर्मिला ने देश में बढ़ते पेट्रोल और गैस के दामों को लेकर मोदी सरकार भी निशाना साधा था। शिव सेना की नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि इग्लैंड की क्रिकेट टीम को सब कॉन्टिन में अपनी स्ट्राइक रेट कैसे बढ़ानी हैं, जरा हमारे पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर से सीखे।












Click it and Unblock the Notifications