Sushant Case: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आईं महेश भट्ट की पत्नी, कहा- उस मासूम को....

Soni Razdan on Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 7 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। पहले मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस और बाद में सीबीआई ने मामले की जांच की, लेकिन अब तक मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। इस बीच सुशांत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मौत का दोषी ठहराया था। साथ ही उनके खिलाफ FIR भी करवाई। बाद में इस केस में एनसीबी की भी एंट्री हुई और ड्रग्स केस में रिया को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अब रिया और उनके भाई को जमानत मिल गई है, लेकिन उन पर अभी भी कई लोग टिप्पणी करते रहते हैं। इस मामले में अब रिया को महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का साथ मिला है।

क्या कहा सोनी ने?

क्या कहा सोनी ने?

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने रिया के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि वो जेल गई और अब उसका बॉलीवुड करियर भी करीब-करीब खत्म हो चुका है। अब देखना है अर्नब के साथ क्या होता है, लेकिन कुछ होगा नहीं। इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोनी राजदान ने लिखा कि उसके जेल जाने से यही बात साबित हुई कि जिन लोगों ने भी उसके साथ ऐसा किया वो गलत थे और वो मासूम है, इस पूरे खेल में उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया। उसके साथ कोई काम क्यों नहीं करेगा? मुझे लगता है वह अच्छा काम करेगी और ऐसी उम्मीद भी है।

शुरू से कर रहीं समर्थन

शुरू से कर रहीं समर्थन

सोनी राजदान शुरू से ही रिया का समर्थन करती आई हैं। पिछले साल जब रिया चक्रवर्ती को ड्रग केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। उस दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिस पर सोनी राजदान ने कहा था कि जो लोग सोचते हैं कि सुशांत का उत्पीड़न हुआ, उन्हें सवाल का जवाब देने की जरूरत है, क्या ये बहुत बुरा नहीं है? और ये सब किस वजह से? एक व्यक्ति के लिए न्याय पाने की इच्छा, दूसरे के लिए अन्याय का कारण नहीं बन सकता। भले ही वह दोषी साबित क्यों ना हो।

महेश भट्ट और आलिया भी थीं निशाने पर

महेश भट्ट और आलिया भी थीं निशाने पर

शुरूआत में सुशांत की मौत की वजह बॉलीवुड के नेपोटिज्म को माना गया। इस बीच महेश भट्ट ने सुशांत की मानसिक स्थित पर एक बयान दिया था। साथ ही रिया के साथ महेश भट्ट की कई तस्वीरें भी सामाने आईं थी। जिसके बाद से महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनकी बेटी को सुशांत के फैन्स ने जमकर निशाना बनाया। लंबे वक्त तक दोनों को ट्रोल किया गया। इस बीच महेश भट्ट की फिल्म सड़क-2 आई। इस फिल्म के ट्रेलर ने Youtube पर डिस्लाइक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं आलिया को भी बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+