...जब मेरी कार में रोने लगी थी सुहाना, शाहरुख खान ने शेयर किया पुराना किस्सा
मुंबई, जून 05: बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान उन सुपरस्टार्स में हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशन और फैंस के साथ अच्छा से बैलेंस बनाते हैं। फैंस की उनको लेकर दिवानगी किसी ने छिपी नहीं है। उनके फैंस भारत के अलावा दुनियाभर में है। ऐसे में अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए लोग भी बेकाबू हो जाते हैं, ऐसा ही एक किस्सा शेयर करते हुए शाहरुख ने बताया कि जब लोगों ने उनको घेरा तो अपनी बेटी सुहाना का कैसा रिएक्शन था।

जब सुहाना लगी थीं रोने
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज कामयाबी के सातवें आसमान पर हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख अपनी फैमिली के साथ भी काफी टाइम स्पेंड करते हैं। यहां तक की उनके बच्चे भी लाइमलाइट में रहते हैं। शाहरुख खान ने कई बार अपने बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम की ओर पेरेंटिंग अपरोच के बारे में बताया है। वहीं उन्होंने अपनी बेटी सुहाना से जुड़ा एक वाक्या शेयर करते हुए बताया कि जब सेट पर लोगों ने उनकी कार को चारो ओर से घेर लिया था तो सुहाना रोने लग गई थीं।

शाहरुख खान के दो बेटे और एक बेटी
शाहरुख खान ने गौरी खान से शादी की है, जिनके तीन बच्चे हैं दो बेटे आर्यन और अबराम और एक बेटी सुहाना है। शाहरुख ने कहा था कि उनके तीन बच्चों के लिए उनका दृष्टिकोण एक जैसा ही रहा है। अगर महसूस करे तो एकमात्र अंतर यह था कि अबराम सुहाना और आर्यन की तुलना में उनके साथ अक्सर बाहर जाया करते थे। इसके पीछे वजह बताते हुए शाहरुख ने तर्क दिया कि ऐसा इसलिए था, क्योंकि आर्यन और सुहाना उम्र में बढ़ने के साथ-साथ अबराम की तुलना में शर्मीले थे।

जब दोनों ने बच्चों ने शाहरुख से कही यह बात
साल 2015 में 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए शाहरुख खान ने एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुहाना और आर्यन ने उनसे कहा कि आप अबराम से हमसे ज्यादा प्यार करते हैं? इस पर शाहरुख ने उनसे पूछा कि आप कैसे जानते हैं कि मैं आपसे प्यार नहीं करता था? जब आप इस उम्र थे, मैं भी तुम्हारे साथ ऐसा ही था जैसे अब अबराम के साथ हूं। मैं सख्त पिता नहीं हूं। बस अबराम और उन दोनों में अंतर इतना है कि वो अक्सर मेरे साथ बाहर जाता है और मेरे बाकी के दोनों बच्चे शर्मीले थे।

फैंस ने कार घेरी तो रोने लगी सुहाना
इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने आगे बताया था कि आर्यन को उन दिनों कार से दिक्कत होती थी, जिसकी वजह से वो कम ही उनके साथ शूटिंग पर आता था। वहीं जब फैंस मेरी कार को चारो तरफ से घेर लेते थे, जब सुहाना और आर्यन डर जाते थे। यहां तक की सुहाना तो रोने भी लग जाया करती थीं। उन दिनों कोई अच्छी वैनिटी वैन नहीं होते थे और स्टूडियो भी खराब थे, इसलिए हम इससे बचते थे।

अबराम कई बार दिखे शाहरुख के साथ
पिछले कुछ सालों में अबराम को शाहरुख के साथ कई मौकों पर स्पॉट किया है। उन्हें अपने पिता के साथ आईपीएल मैचों में देखा गया था, अक्सर अबराम को मैदान में उसके साथ घूमते हुए देखा गया। इसके अलावा मुंबई के घर मन्नट के बाहर फैंस से मिलने के दौरान भी देखा गया। हालांकि, अबराम अब पापराजी से दूरी बनाए रखते हैं। स्टार किड को अक्सर कैमरे के सामने अपना चेहरा छिपाते हुए देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications