'...शाहिद कपूर से टूट सकती है मेरी शादी', पति के साथ रिश्ते को लेकर मीरा राजपूत ने किया था ये खुलासा

मुंबई, मई 18: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स की लिस्ट में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी का नाम भी शुमार है। फैंस उनकी इस परफेक्ट जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। वहीं शाहिद और मीरा भी एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं, जिसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली तस्वीरों से होता है। शाहिद ने मीरा के साथ अरेंज मैरिज की थी। दोनों की शादी को करीब 7 साल होने जा रहे हैं। इस बीच अपने रिश्ते पर बात करते हुए मीरा राजपूत ने इस बात खुलासा किया था एक वजह है, जिसके कारण उनकी शाहिद कपूर के साथ शादी टूट सकती हैं।

शादी के रिश्ते पर की खुलकर बात

शादी के रिश्ते पर की खुलकर बात

बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। मीरा राजपूत की सोशल मीडिया पर किसी एक्ट्रेस से कम फैन फॉलोइंग नहीं है। उनकी और शाहिद की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान मीरा ने अपने पति शाहिद के साथ शादी के बाद बनी बॉन्डिंग पर खुलकर अपना पक्ष रखा था। उनसे इंटरव्यू के दौरान कई सवाल किए गए थे, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

शादी टूटने की यह बताई वजह

शादी टूटने की यह बताई वजह

इंटरव्यू के दौरान मीरा राजपूत से सवाल किया गया कि अगर कभी उनकी शादी टूटी तो उसकी सबसे खास वजह क्या हो सकती है, जिसका मीरा राजपूत ने जवाब देते हुए कहा कि शाहिद के माता-पिता यानी मेरे ससुराल के लोग कभी भी हमारे बीच में नहीं आते और ना ही हम किसी तरह से एक दूसरे के लिए बोरिंग है। यहां तक की लव लाइफ भी काफी अच्छी है, लेकिन अगर शाहिद ने उनको चिट किया तो हो सकता है उनकी शादी टूट जाए।

मीरा और शाहिद की उम्र में 12 साल का फासला

मीरा और शाहिद की उम्र में 12 साल का फासला

वहीं उन्होंने इस बात की भी खुलासा किया था कि जब शाहिद की फैमिली उनके घर रिश्ता लेकर गई थी तो मीरा की मां को लगा कि शाहिद के छोटे भाई रुहान का रिश्ता आया है। बता दें कि मीरा और शाहिद की उम्र में 12 साल का फर्क है। वहीं परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने साल 2015 में दिल्ली में सात फेरे लिए थे। शाहिद और मीरा दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा जैन है।

फिल्म 'जर्सी' में आएंगे नजर

फिल्म 'जर्सी' में आएंगे नजर

वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रिमेक के प्रोजेक्ट में बिजी है। हाल ही में नेशनल अवार्ड में तेलगु फिल्‍म जर्सी को बेस्‍ट फिल्‍म और बेस्‍ट एडिटर का अवॉर्ड मिला है। शाहिद कपूर की इस फिल्म का नाम भी जर्सी ही है। जानकारी के मुताबिक फिल्‍म इस दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+