Salman Khan की मां को आज भी Mom कहती हैं उनकी ये एक्स गर्लफ्रेंड, ऐसे हुआ खुलासा

मुंबई, मई 10: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने कल (9 मई) मदर्स डे पर अपनी मां सलमा खान और हेलेन दोनों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। अपनी दोनों मांओं की तस्वीरों को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा कि हैप्पी मदर्स डे #staysafe। इस दौरान जो सबसे खास रहा वो सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का कमेंट था। एक्ट्रेस ने बहुत ही प्यारा सा कमेंट किया।

salman khan

खान खान की ओर से शेयर की गई फोटो ने सलमा खान रेड और ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही थी, जबकि हेलेन रेड सलवार सूट में थी। दोनों ही फोटो में सलमान खान की मां और स्टेप मदर बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

इस दौरान सलमान के पहली पोस्ट जिसमें उन्होंने अपनी मां सलमा की फोटो शेयर की थी, उस पर उनकी करीबी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड रहीं संगीता बिजलानी ने 'मॉम' लिखा। वहीं हेलेन की शेयर की गई फोटो पर संगीता ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया। हालांकि सलमान खान की दोनों पोस्ट पर 2.5 मिलियन से ज्यादा लाइक और 22 हजार के करीब कमेंट आए हैं, लेकिन फैंस को सलमान और संगीता के फैंस की नजरें उनके इस खास कमेंट्स पर आकर रुक गई।

आपको बता दें कि किसी वक्त में सलमान खान और संगीता बिजलानी की नजदीकियां की बॉलीवुड की चर्चाएं होती थी। वो दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे, लेकिन अब उनका वो रिश्ता खत्म हो चुका है, हालांकि वो अब भी अच्छे फ्रेंड हैं। वहीं अगर बात सलमान खान की फैमिली की करें तो सलमान के पिता सलीम खान की पहली पत्नी सलमा हैं जबकि हेलेन दूसरी हैं। सलीम और सलमा के चार बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा है। वहीं हेलेन ने अर्पिता खान को गोद लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+