'उधार लेकर गर्लफ्रेंड को देता था गिफ्ट, चप्पल से खाई मार', कुछ ऐसी है पुलकित की Love Story

Pulkit Samrat Reveals Secret About First Girlfriend: बॉलीवुड में 'फुकरे' फिल्म से फेमस हुए एक्टर पुलकित सम्राट आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में हैंडसम स्टार की लिस्ट में उनका भी नाम शुमार होता है। वेलेंटाइन वीक पर उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए वेलेंटाइन-डे गिफ्ट खरीदने के लिए अपनी जेब खर्ची से पैसे बचाते थे और कभी-कभी उधार लेकर भी गिफ्ट खरीदा करते थे। इस आदत से उनकी मां काफी परेशान हो गई थी। एक दिन जब उनकी मां को इस बात का पता चलो तो उनकी चप्पलों से पिटाई की।

उधारी में गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड को किया इंप्रेस

उधारी में गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड को किया इंप्रेस

पुलकित ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफेंड को इंप्रेस करने के लिए एक उधार में गिफ्ट खरीदा था, लेकिन गिफ्ट शॉप का मालिक उनके घर पहुंच गया और उनकी मम्मी को सारी बात बता दी कि उन्होंने उधार में दुकान से गिफ्ट लिया है। जिसके बाद उनकी मम्मी ने उनकी चप्पलों से जमकर पिटाई की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पुलकित ने कहा कि जब मैं सातवीं क्लास में था, मेरी एक गर्लफ्रेंड थी। मैंने वेलेंटाइन डे के दिन उसे गिफ्ट देने के लिए अपनी कुछ पॉकेट मनी बचाकर रखी थी, लेकिन पैसे कम थे ऐसे में मैंने उधार में गिफ्ट खरीदकर दिया।

जब पैसे देने की सोची तो घर पहुंच गया दुकानदार

जब पैसे देने की सोची तो घर पहुंच गया दुकानदार

अपने किस्से को आगे बढ़ाते हुए पुलकित ने बताया कि एक दिन उन्होंने दुकानदार को सारे बचे हुए पैसे चुकाने की सोची, लेकिन उस दिन दुर्भाग्य से दुकान का मालिक उनके घर पहुंचा और उनकी मां को उधार के बारे में सारी बात बता दी। पुलकित ने बताया कि 'जैसे ही मैं स्कूल से घर पहुंचा, मैंने दुकानदार को अपनी मां के साथ खड़ा देखा। मैं कसम खाता हूं कि मुझे उस दिन बहुत मार पड़ी।

कृति खरबंदा को डेट कर रहे पुलकित

कृति खरबंदा को डेट कर रहे पुलकित

खबरों के मुताबिक पुलकित इन दिनों एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। पिछले साल ये भी खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन इन सब के बीच कृति ने इस तरह की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया। कृति ने कहा कि हम पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तक शादी को लेकर कोई डिस्कशन नहीं किया है और ना ही इस बारे में कोई प्लान बनाया है। इस वक्त हम सिर्फ अपने करियर पर ध्यान लगा रहे हैं।

'फुकरे' फिल्म से हुए काफी फेमस

'फुकरे' फिल्म से हुए काफी फेमस

पुलकित सम्राट साल 2006 के धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लक्ष्य वीरानी के अपने किरदार से पहचाने जाने लगे। उन्होंने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बिट्टू बॉस नामक फिल्म से की। इसके बाद साल 2013 में फुकरे फिल्म से काफी फेमस हो गए। हाल ही में वो फिल्म 'वीरे की वेडिंग' और 'पागलपंती' में नजर आए थे। पुलकित सम्राट अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+