बॉलीवुड की होली: अक्षय, प्रियंका से लेकर वरुण-कृति के डांस तक सितारों ने ऐसे मनाई होली, तैमूर भी लगे क्यूट

मुंबई: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि मुंबई में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों पर बैन लगा हुआ है, जिसके बाद फिल्मी हस्तियों से लेकर आम लोग अपने घरों में ही रहकर रंगों से खेल रहे हैं। होली पार्टियों पर बैन होने के बाद मुंबई में बॉलीवुड सितारों अपने तरीके से त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिनकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जानिए कैसे आपके चहेते स्टार्स ने घर पर ही होली का त्योहार मनाया।

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में खेली होली

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में खेली होली

सबसे पहले बात 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की, उन्होंने होली का त्योहार लंदन में मनाया, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में रंगा हुआ दिखाई दिया। फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ रंगों से सराबोर नजर आईं। प्रियंका ने अपने हाथ में पिचकारी पकड़ी हुई है। फोटों को शेयर करते उन्होंने लिखा कि रंगों का पर्व होली मेरा फेवरिट फेस्टिवल है। उम्मीद करती हूं कि हम सभी अपने परिवार के साथ त्योहार को मनाएंगे, लेकिन घर पर ही।

बेटी के साथ अक्षय ने पोस्ट की फोटो

बेटी के साथ अक्षय ने पोस्ट की फोटो

अब बात बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार यानी अक्षय कुमार की। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने इस साल बेटी नितारा के साथ होली मनाई। अक्षय ने अपनी बेटी के साथ होली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उन लोगों के साथ उत्सव से बड़ा कोई आनंद नहीं, जो आप का हिस्सा हैं। फोटो में आप देख सकतें है कि पापा और बेटी दोनों के चेहरे पर खूब गुलाल लगा हुआ है।

कंगना की 'काम' वाली होली

कंगना की 'काम' वाली होली

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रानौत ने भी होली की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। कंगना इन दिनों 'तेजस' फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान के जैसलमेर में हैं। होली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.... हम लोग काम वाली होली जैसलमेर में मना रहे, लेकिन हमें होली और होलिका दहन सेलिब्रेट करने से कोई नहीं रोक सकता।

तैमूर और इनाया की ऐसी रही होली

तैमूर और इनाया की ऐसी रही होली

कजिन और स्टार किड्स तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू ने घर पर एक साथ होली मनाई। उनकी मां करीना कपूर और सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर उनकी पूल पार्टी से तस्वीरें शेयर की। दोनों ने एक साथ मिलकर खूब होली खेली, इस दौरान दोनों बच्चे खूब मस्ती के मूड में दिखाई दिए, दोनों बच्चों को सोशल मीडिया पर भी खूब प्यार मिल रहा हैं।

करण जौहर की बच्चों के साथ होली

करण जौहर की बच्चों के साथ होली

बॉलीवुड में पार्टी किंग के नाम से शुमार करण जौहर ने भी घर पर ही कोरोना के चलते होली मनाई। करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चे यश और रूही और अपनी मां हीरू जौहर के साथ होली खेली, जिनकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने लोगों से सेफ होली खेलने की अपील की। फोटो में करण के दोनों बच्चे काफी क्यूट लग रहे हैं।

वरुण धवन और कृति का डांस वायरल

कृति सेनन और वरुण धवन ने अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' के सेट पर होली मनाई। उनकी होली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। एक वीडियो में वो होलिका दहन में हिस्सा ले रहे है। वहीं इसके अलावा दूसरे वीाडियो में कई फिल्मी गानों पर जमकर डांस करते हुए मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म भेड़िया की पूरी टीम अरुणाचल प्रदेश के हपोली इलाके में शूटिंग कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+