तलाक तो कैंसिल हो गया, लेकिन अभी भी नवाजुद्दीन और पत्नी आलिया नहीं हैं साथ

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पसर्नल लाइफ इन दिनों काफी चर्चा में है। दोनों के तलाक लेने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब तैर रही थी, लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। जिसके बाद लग रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच रिश्तों की कड़वाहट कम हो गई है। शादी के 16 साल बाद तलाक का फैसला करने वाले इस जोड़े ने तलाक नहीं लेने का फैसला तो किया है। लेकिन वो अभी भी साथ ही नहीं रह रहे हैं। इस पूरे मामले में नवाज की पत्नी ने अपनी बात रखी हैं।

Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui Divorce

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कहा है कि हालांकि वे वर्तमान में एक साथ नहीं रह रही हैं, लेकिन यदि भविष्य में अगर ऐसा करती हैं तो आश्चर्य नहीं होगा। आलिया और नवाज हाल ही में तलाक लेने तक पहुंच गए थे, लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने अचानक बताया कि दोनों के बीच सुलह हो गई है।

एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्होंने और नवाज ने अपने बच्चों की खातिर तलाक पर पुनर्विचार करके टाल दिया है। वहीं उन्होंने इस बात को भी कबूला है कि वो एक साथ नहीं रह रहे है, लेकिन साथ में ये भी कहा कि अगर भविष्य में उनके बीच हालात सुधरते रहे तो वे भविष्य में एक साथ दोबारा हो सकते हैं।

नवाज की पत्नी ने कहा कि मैं सकारात्मक रह रही हूं क्योंकि हम दोनों अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो हम भविष्य में भी साथ रहना शुरू कर देंगे। वह बच्चों के साथ मेरी भी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। मैं कुछ ऐसा अनुभव कर रही हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं देखा। परिवर्तन अच्छा है और हमें दूसरा मौका देना चाहिए। समस्याएं हैं लेकिन प्यार बना हुआ है। मैं 16 साल से उसके साथ हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+