कृष्णा श्रॉफ हुईं ट्रोलिंग की शिकार, शख्स बोला- आपका भाई जितना अच्छा आप उतनी बेकार, बिकिनी में शर्म नहीं आती?

मुंबई, अप्रैल 12: बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बनाने वाली जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर की बहन कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टा अकाउंट पर ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें अपलोड करने के लिए काफी चर्चाओं में रहती है। अपनी हॉटनेस के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्टर्स को टक्कर देने वाली कृष्णा श्रॉफ ने आज एक ट्रोल करने वाले का मुंह बंद कर दिया। कृष्णा श्रॉफ ने उसकी उस बात का करार जवाब दिया, जब उसने पूछा कि आपको बिकनी में फोटो शेयर करने में शर्म नहीं आती।

कृष्णा का फिर दिखा हॉट अवतार

कृष्णा का फिर दिखा हॉट अवतार

अपनी हॉट और सेक्सी अदाओं से सोशल मीडिया का पारा चढ़ाने वाली कृष्णा ने अपनी चार फोटो आज इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी, फोटो में वो बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं और अलग-अलग अंदाज में हॉट पोज देते हुए दिख रही हैं। कृष्णा की फोटो शेयर करने के बाद उनके फैंस ने जमकर तस्वीरों पर प्यार बरसाया। कुछ ही घंटों में फोटो 60 हजार के करीब लाइक्स पर पहुंच गई।

ट्रोलिंग का शिकार हुईं कृष्णा

ट्रोलिंग का शिकार हुईं कृष्णा

कृष्णा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में वाइल्ड चाइल्ड लिखा। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद करते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका कृष्णा ने शानदार जबाव देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। कृष्णा का जवाब भी लोगों को बहुत पसंद आया।

टाइगर की बहन कृष्णा का धांसू जवाब

टाइगर की बहन कृष्णा का धांसू जवाब

ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैडम आपका भाई टाइगर कितना अच्छा है और उतनी ही बेकार है। आपको शर्म नहीं आती, ये पिक आपके मम्मी-पापा नहीं देखते क्या, जिसका जवाब देते हुए कृष्णा ने लिखा कि आपकी चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन आप कृपया करके यहां से जाइए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई मेरा मैसेज ट्रांसलेट करके उसको बता दें।

दोनों भाई-बहनों में शानदार बॉडिंग

दोनों भाई-बहनों में शानदार बॉडिंग

आपको बता दें कि दोनों बहन-भाई में जबरदस्त बॉडिंग है। दोनों को कई बार एक साथ जिम करते हुए भी देखा गया है।भाई टाइगर श्रॉफ की तरह कृष्णा भी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती है। वो कई घंटों तक जिम में पसीना बहाती है। हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने एक फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भाई टाइगर को अपने कंधों पर उठाया था। इस दौरान टाइगर भी पोज देते नजर आए। वहीं अगर टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'हीरोपंती-2' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+