क्वीन के 7 साल पूरे होने पर कंगना रनौत ने किया खुलासा, कहा-पैसों के लिए की थी मूवी

कंगना ने किया खुलासा,कहा-पैसों के लिए की थी क्वीन मूवी, देश लौटने की हिम्मत नहीं थी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बिदांस एक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं उतना ही अपनी बेबाकी से लिए जानी जाती है। अपने बयानों को लेकर कंगना अक्सर सूर्खियों में रहती है। बॉलीवुड की क्वीन ने 7 साल पहले आई अपनी फिल्म क्वीन को लेकर खुलकर बात की है।

 क्वीन के 7 साल

क्वीन के 7 साल

क्वीन फिल्म के 7 साल पूरे होने पर कंगना रनौत ने ट्वीट पर अपने फैंस के साथ इस फिल्म को लेकर कुछ सीक्रेट शेयर किया है। कंगना ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने क्वीन मूवी पैसे के लिए किया था। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना ने दमदर किरदार निभाया था। कंगना ने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक के करियर के बाद मुझे कहा गया कि मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं।

 क्वीन फिल्म में कंगना का किरदार

क्वीन फिल्म में कंगना का किरदार

कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने क्वीन फिल्म ये सोचकर साइन किया था कि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं होगी। उन्होंने कह कि उन्होंने ये फिल्म पैसों के लिए साइन किया था। इन्हीं पैसों ने न्यूयॉर्क फिल्म स्कूल में ट्रेनिंग की। उन्होंने कहा 24 साल की उम्र में को कैलिफोर्निया में फिल्म डायरेक्ट की। उन्होंने अपनी फिल्मों के चलते हॉलीवुड में कामयाबी मिली। उन्होंने बड़ी फिल्म एजेंसी में डायरेक्टर की नौकरी मिल गई थी। इन सबके के बीच उनके भीतर एक्टिंग की इच्छा दब गई थी। वहां से उन्हें भारत लौटने की हिम्मत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना मन बना लिया था। लॉस एंजिलिस में एक घर भी खरीदा था। जब वो बॉलीवुड से सब छोड़ चुकी थी, तभी क्वीन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस फिल्म के बाद उन्हें लीडिंग लेडी कहा जाने लगा। बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों को जगह मिली।

क्वीन की वजह से हुई वापसी

क्वीन की वजह से हुई वापसी

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि क्वीन फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक किरदार और सिनेमा नहीं बल्कि लाइफ चेजिंग मूवमेंट है। उन्होंने लिखा कि क्वीन ने उन्हें वो सब लौटा दिया, जिनसे वो 10 सालों तक दूर थी। उन्हें इस फिल्म ने वो सब एक साथ लौटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+