Bollywood News:'दुल्हन के जोड़े' में नजर आईं जाह्नवी कपूर, खूबसूरत फूलों के बीच VIDEO हुआ वायरल
Bollywood Hindi News: बॉलीवुड में एंट्री के बाद से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्मों के अलावा उनका लुक भी लोगों को काफी पसंद आता है। अब उनका एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सूरजमुखी के फूलों के बीच फूटशूट भी करवाया। शूट के साथ ही जाह्नवी ने जमकर मस्ती भी की है।

पीआर एजेंसी ने शेयर किया वीडियो
फोटोशूट के दौरान जाह्नवी कपूर ने ब्राइडल लहंगा, ऑफ शॉल्डर ब्लाउड और ग्रीन और व्हाइट कुंदन नेकलेस पहना। ये फोटोशूट सूरजमुखी और सफेद फूलों के बीच हुआ। ब्राइडल लहंगे में जाह्नवी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उसकी पीआर एजेंसी ने उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि Swaying into 2021 with Janhvi Kapoor। वैसे ये फोटोशूट एक मैग्जीन के लिए लग रहा है, क्योंकि जाह्नवी ने खुद इस फोटो के साथ एक कवरपेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इंस्टा पर 93 लाख फॉलोवर्स
अपनी मां श्रीदेवी की तरह जाह्नवी कपूर भी हमेशा अपने लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही जाह्नवी के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स एक करोड़ हो जाएंगे, अभी उनकी संख्या 93 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा जाह्नवी सिर्फ 594 लोगों को फॉलो करती हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म गुंजन सक्सेना रिलीज हुई थी, जिसने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पांस पाया, हालांकि वायुसेना समेत कई संस्थानों ने इस फिल्म पर गंभीर आरोप लगाए थे।

कार्तिक आर्यन को कर रहीं डेट?
जाह्नवी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दोस्ताना-2' पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन भी हैं। दो दिन पहले दोनों गोवा में साथ नजर आए। जिस वजह से अब फिल्मी गलियारों में एक नई गॉशिप शुरू हो गई है, जिसके मुताबिक जाह्नवी और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गोवा से पहले दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे थे। वहीं कार्तिक ने भी अपना लुक चेंज कर लिया है। अब उनके बाल ज्यादा लंबे हो गए हैं। दोस्ताना-2 के अलावा कार्तिक भूल भुलैया-2 में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications