हॉलीवुड एक्टर Will Smith ने 'राधा तेरी चुनरी'...पर फिर लगाए ठुमके, Video हुआ वायरल, आपने देखा क्या

मुंबई: हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विल स्मिथ को कौन नहीं जानता। वो पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग को लेकर काफी फेमस है। इसके अलावा विल स्मिथ का भारत के प्रति प्रेम भी जगजाहिर है। वो कई दफा भारत और बॉलीवुड के बारे में अपनी इच्छा बता चुके हैं। फिर साल 2019 यानी दो साल पहले वो भारत भी आए। इस दौरान उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के गाने 'राधा तेरी चुनरी' पर डांस भी किया था। अब एक बार फिर उन्होंने उसका वीडियो शेयर किया है।

विल स्मिथ को फिर आई भारत की याद

विल स्मिथ को फिर आई भारत की याद

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी काफी अच्छी फैन फोलोइंग है। विल स्मिथ को भी भारत बहुत पसंद है। वो कई बार बॉलीवुड मूवी के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर विल स्मिथ को इंडिया की याद आ गई और उन्होंने यहां बिताए दिनों को याद करते हुए अपनी पुराना वीडियो को शेयर किया है। विल स्मिथ साल 2019 में इंडिया आए थे।

थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, देखें

हाल ही में विल स्मिथ ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर भारत की अपनी यात्रा का एक सुंदर थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, जब मैंने एक शॉट के लिए भारत उड़ान भरी थी। इस दौरान उन्होंने 0. 54 सेकंड के वीडियो क्लिप में विल ने भारत की अपनी यात्रा का एक साथ जोड़ दिया, जो मुंबई की उनकी यात्रा से लेकर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' तक 'राधा तेरी चुनरी' की धुन पर डांस तक की है।

बॉलीवुड के लिए कही ये बात

बॉलीवुड के लिए कही ये बात

वीडियो के एक-एक फेम ने उनके फैंस का ध्यान खींचा है। वीडियो के फ्रेम में विल स्मिथ ने लिखा कि मैं एक लंबे समय से फिल्में बना रहा हूं और मैं हमेशा बॉलीवुड डांस सीक्वेंस करना चाहता था, इसलिए कुछ साल पहले मैंने बॉलीवुड फिल्म में शामिल होने के लिए मुंबई की यात्रा की। साथ ही उन्होंने लिखा कि डांस मुझे र्वस कर देता है, लेकिन हर कोई वहां हेल्प करने वाले थे।

करण जौहर ने शेयर की थी डांस वीडियो

आपको बता दें कि साल 2019 के दौरान विल स्मिथ के डांस वीडियो को करण जौहर ने अपने फिल्म ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। करण की फिल्म के गाने पर विल स्मिथ के जबरदस्त डांस किया। उस दौरान फैन्स ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+