Lal Singh Chaddha की रिजील तक आमिर खान ने बंद किया अपना फोन! जानिए टोटका या फिर कुछ और

Aamir Khan switch off his mobile phone: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है, फिलहाल आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) को लेकर फैंस काफी बेसब्र दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और किसी भी किरदार को पर्दे पर जिंदा करने में अपना पूरी अनुभव झोंक देते हैं। आमिर को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr. Perfectionist) यूं ही नहीं कहा जाता, हाल ही में इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है।

आमिर खान ने अपने फोन से बनाई दूरी

आमिर खान ने अपने फोन से बनाई दूरी

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अभिनेता आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तक अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने 'लाला सिंह चड्ढा' से ब्रेक लिया है, कहा जा रहा है कि वह अपने दोस्त अमीन हाजी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कोई जाने ना' में कैमियों के लिए जयपुर पहुचे थे। हालांकि अब ऐसी खबरे हैं कि आमिर मुंबई वापस आ गए हैं।

क्यों बंद किया अपना फोन

क्यों बंद किया अपना फोन

बता दें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी, फिलहाल आमिर खान पेंडिंग शेड्यूल को पूरा करने और निर्देशक अद्वैत चंदन के साथ पोस्ट-प्रोडक्शन में जुट जाएंगे। इस काम में उन्हें कोई परेशान ना करे इसलिए आमिर खान ने सोमवार से अपने फोन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'आमिर को लगता है कि वह अपने सेल फोन के आदी हो गए हैं और यह उनके व्यक्तिगत और प्रोफेशन को प्रभावित कर रहा है।'

काम और परिवार के लिए आमिर का समय

काम और परिवार के लिए आमिर का समय

सूत्र ने आगे कहा, 'अपने मोबाइल फोन को छोड़ आमिर ने अपने पुराने गोल्डन डेज की तरह काम करने का फैसला किया है। जब वह काम पर नहीं होंगे तो अपना कीमती समय परिवार के साथ बिताएंगे।' आपको बता दें कि आमिर खान को अपने आश्चर्यचकित करने वाले फैसलों के लिए जाना जाता है, इस बार उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ करने का निर्णय कर सबके हैरत में डाल दिया है।

इमरजेंसी में किससे करें संपर्क ?

इमरजेंसी में किससे करें संपर्क ?

रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान ने अपने सभी करीबी विश्वासपात्रों को काम से संबंधित सवाल पूछने या किसी इमरजेंसी में उनके मैनेजर से संपर्क करने को कहा है। यहां तक कि आमिर खान के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को भी 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तक एक्टर की टीम मैनेज करेगी। आपको बता दें कि मोबाइल फोन के जमाने में आमिर खान की अपने फोन से दूरी वाकई में बड़ा फैसला है। इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर खान हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आमिर खान के लिए जंगल में शेरों को बनाया गया बंदी? जानें गिर एडवेंचर ट्रिप को लेकर क्यों बढ़ी मुश्किलें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+