'मुंबई और परिवार मेरे लिए सब कुछ...' हॉलीवुड के बड़े ऑफर ठुकराने पर बोलीं शिल्पा शेट्टी
मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्मों में एक बार फिर से कमबैक करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद शिल्पा का करीब 14 साल का ब्रेक खत्म होने को हैं। आज भी शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के बॉलीवुड की नई हीरोइन को टक्कर देती हैं। करीब 14 के लंबे अंतराल के बाद शिल्पा के फैंस उनको फिर से फिल्मों में देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड में कई बड़े प्रोजेक्ट ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने उनको करने से मना कर दिया।

साल 2007 में आई थी लास्ट लीड रोल फिल्म
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मानें तो हिंदी फिल्मों से अपने 14 साल के लंबे ब्रेक के दौरान उन्हें हॉलीवुड से कई बड़े प्रोजेक्ट में ऑफर देने के लिए उनसे संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने उनको करने साफ इनकार करते हुए ठुकरा दिया, क्योंकि वो इतनी तेजी से किसी भी बदलाव के लिए तैयार नहीं थी। शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार लीड रोल में साल 2007 में 'लाइफ इन ए मेट्रो' और धर्मेंद्र-स्टारर 'अपने' में देखा था। इसी साल शिल्पा ब्रिटिश रियलिटी टीवी शो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' सीजन 5 की विजेता बनकर विश्वप्रसिद्ध हस्ती बन गईं।

हॉलीवुड में कई बड़े प्रोजेक्ट ठुकराए
हालांकि अपने ब्रेक के दौरान शिल्पा शेट्टी 'ओम शांति ओम' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में कैमियो के साथ हिंदी फिल्मों में दिखाई दीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बीच-बीच में उनके पास कई ऑफर आए, जिनमें से हॉलीवुड में फिल्म के लिए उनको अप्रोच किया गया। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा कि लॉस एंजिल्स से ऑफर को एक्सेप्ट करना मेरा कठिन निर्णय नहीं था, क्योंकि मैं अमेरिका में बसना नहीं चाहती थी।

मुंबई छोड़कर लॉस एंजिल्स में नहीं बसना
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि 'मेरा बेटा मुझसे बहुत नाराज था, क्योंकि मुझे कुछ बड़े ऑफर मिले थे, लेकिन मैंने उनको करने से साफ इनकार कर दिया। क्योंकि अचानक से मुंबई छोड़कर लॉस एंजिल्स में बसना मेरे बसका नहीं था। इसके साथ ही शिल्पा ने कहा कि मुझे यहां रहकर काम करना पसंद है। हालांकि मैंने एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया, लेकिन मेरे पास जो भी कुछ है उससे मैं खुश हूं। मैं अपने परिवार को छोड़कर इतनी तेजी से बदलने के लिए तैयार नहीं थी।

'हंगामा 2' के साथ शिल्पा की वापसी
वहीं हॉलीवुड में काम करने के सवाल पर शिल्पा ने कहा कि हो सकता है कि एक बार मेरे बच्चे 15 साल के हो जाएं, तो मैं करूंगी कि क्या मैं अभी भी इस तरह देखती हूं! 'नच बलिए' और मौजूदा वक्त में 'सुपर डांसर' जैसे डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाने वाली शिल्पा शिल्पा नई कॉमेडी फीचर 'हंगामा 2' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

साल 1993 में 'बाजीगर' से किया डेब्यू
साल 1993 में अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' से 17 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शिल्पा की शादी बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई हैं और उनके दो बच्चे बेटा वियान (9) और बेटी समीशा (1) है। शिल्पा की उम्र 46 साल है, लेकिन उन्होंने अपने आपको ऐसा फिट रखा हुआ है, जो आज की नई एक्ट्रेस को भी टक्कर देता है।












Click it and Unblock the Notifications