Sonu Sood के नाम से फैन ने खोली मटन शॉप, एक्टर बोले- अरे मैं तो...

मुंबई, मई 30: कोरोना काल में लोगों की मदद करके एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया से लेकर देश की जनता के दिलों तक छाए हुए हैं। कोरोना की पहली वेव में लगे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को उनके घर छोड़ने का बीड़ा उठाकर सोनू सूद रील से रियल लाइफ हीरो बन गए। जहां एक तरफ अभी भी सोनू की तरफ से लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ फैंस उनके सम्मान के लिए कुछ ना कुछ करते दिखाई दे जाते हैं। अब एक फैंन ने सोनू सूद के नाम पर मटन शॉप खोली है, जिसके बाद शॉप को लेकर सोनू ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया है।

सोनू सूद पर रखा मटन की दुकान का नाम

सोनू सूद पर रखा मटन की दुकान का नाम

दरअसल, एक तेलुगू न्यूज चैनल V6 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में तेलंगाना के करीम नगर इलाके में एक शख्स ने एक्टर सोनू सूद के नाम पर अपनी मटन की दुकान का नाम उनके नाम पर रखा है। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए एक्टर सोनू सूद ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा बताया कि 'मैं एक वेजिटेरियन हूं और मेरे नाम पर मटन शॉप? क्या मैं कुछ वेजिटेरियन शॉप खुलवाने में इनकी हेल्प कर सकता हूं?' सोनू के रिएक्शन के बाद लोग भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोनू सूद को दूध से नहलाया!

सोनू सूद को दूध से नहलाया!

यह पहली बार नहीं है, जब सोनू सूद के नाम पर उनके किसी फैन ने यह किया हो, इससे पहले कई दफा सोनू सूद के नाम पर अपनी दुकानों के नाम फैंस ने रखे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनके फैंस सोनू सूद के एक बड़े पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे थे। वीडियो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के श्रीकलाहस्ती का बताया गया था। सोनू सूद ने उस वीडियो को अपने ट्विटर से शेयर करते हुए आभार प्रकट किया था।

एक्टर के नाम पर मंदिर भी बनवाया

एक्टर के नाम पर मंदिर भी बनवाया

इसके अलावा पहली वेव के दौरान सोनू ने जिन जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाया था। उनमें से कुछ लोगों ने अपने बच्चों तक का नाम सोनू सूद रख दिया था। वहीं तेलंगाना में सोनू के सम्मान में एक मंदिर भी बनाया गया है। तेलंगाना के ही डुब्बा टांडा गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक्टर के नाम पर मंदिर बनवाया, जहां सोनू सूद की प्रतिमा भी लगवाई गई है। इसके अलावा उनके प्रशंसकों ने उनका टैटू भी गुदवाया है।

फरिश्ते की तरह सोनू सूद!

फरिश्ते की तरह सोनू सूद!

आपको बता दें कि इन दिनों सोनू सूद अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में सोनू ने लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान दवाओं से लेकर ऑक्सीजन को लेकर मदद की है, वहीं कई राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का भी वादा किया है। सोनू सूद कोरोना काल में फरिश्ते की तरह आगे आएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+