'तारक मेहता...' में 'जेठालाल' के रोल के लिए राजपाल यादव थे पहली पसंद, कई सालों बाद तोड़ी चुप्पी

मुंबई, 20 जुलाई: छोटे पर्दे का सबसे चर्चित टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से दर्शकों को गुदगुदा रहा है, लेकिन बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि शो में जेठालाल की भूमिका करने वाले दिलीप जोशी से पहले इस रोल के लिए कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अप्रोच किया गया था। हालांकि राजपाल यादव ने इस शो को ठुकराते हुए 'तारक मेहता' में 'जेठालाल' का रोल करने से साफ इनकार कर दिया था। वहीं अब जेठालाल की भूमिका पर राजपाल यादव ने कई सालों बाद अपना रिएक्शन दिया है और बताया कि आखिर उन्होंने इस रोल को करने से क्यों मना किया था।

जेठालाल का किरदार हुआ था ऑफर

जेठालाल का किरदार हुआ था ऑफर

हाल ही में एक रिपोर्ट के जरिए इस बात का खुलासा हुआ था कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी से पहले राजपाल को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्हें इस रोल को करने से साफ मना कर दिया। वहीं अब जब उनसे इंटरव्यू में यह पूछा गया कि क्या उन्हें इसे रोल को ठुकराने का कोई पछतावा था। तो उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको इसका कोई अफसोस नहीं है।

'इस रोल को ना करने का कोई अफसोस नहीं'

'इस रोल को ना करने का कोई अफसोस नहीं'

दरअसल टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अगले हफ्ते टेलीविजन पर अपने सफल 13 साल पूरे कर लेगा। यह शो मुंबई में गोकुलधाम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के बाशिंदों की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। साल 2008 में सोनी सब पर इस शो का प्रीमियर हुआ था। रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने जब राजपाल यादव से पूछा कि क्या आपको इसका कोई पछतावा है तो उन्होंने बताया कि नहीं, नहीं। राजपाल ने कहा कि जेठालाल का किरदार की पहचान एक अच्छे कलाकार हैं। एक अच्छे कलाकार के हाथों उस कैरेक्टर की पहचान हुई हैं और मैं हर किरदार को किसी कलाकार का किरदार मानता हूं।

'जो भी किरदार बने, जो राजपाल के लिए बने'

'जो भी किरदार बने, जो राजपाल के लिए बने'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राजपाल यादव ने कहा कि हम लोग एक मनोरंजन की बाजार में है, तो मैं किसी कलाकार के किरदार में अपने किरदार को फिट नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है की जो भी किरदार बने, जो राजपाल के लिए बने, उनको करने का सौभाग्य मिला, लेकिन किसी दूसरे कलाकार के रचय बसये किरदार को कभी निभाने का मौका नहीं मिला। मेरे लिए जो भूमिकाए लिखी गई हैं, लेकिन मैं उस किरदार को निभाने का अवसर नहीं चाहता, जिसे किसी अन्य अभिनेता ने पहले ही स्थापित कर दिया हो।

 कॉमिक रोल के लिए फेमस राजपाल यादव

कॉमिक रोल के लिए फेमस राजपाल यादव

बता दें कि राजपाल यादव अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अब प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगे। लास्ट बार उनको वरुण धवन के साथ कुली नंबर-1 में देखा गया था। राजपाल को चुप चुप के, गरम मसाला, हंगामा, मुझसे शादी करोगी, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, मैने प्यार क्यूं किया, फिर हेरा फेरी, ढोल और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक रोल के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+