Family Man 2 के सुपर हिट होते ही मनोज बाजपेयी ने बढ़ाई अपनी फीस, अब लेंगे इतने रुपए
मुंबई, जून 12: बॉलीवुड ने मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुई 'द फैमिली मैन-2' की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। मनोज बाजपेयी वेब सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चाओं में हैं। फैमिली मैन 2 को 4 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया। सीरीज का दूसरा पार्ट बहुत बड़ी हिट साबित हुई है। यहां तक की दर्शक भी मनोज बाजपेयी से काफी प्रभावित हुए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि शो की अपार सफलता है कि बाद मनोज बाजपेयी ने अपनी फीस बढ़ा दी है। वेब सीरीज के सीजन 3 के लिए उन्होंने भारी भरकम रकम मांगी हैं।

द फैमिली मैन 3 के लिए बढ़ा दी फीस
द फैमिली मैन 2 की रिलीज के बाद से ही एक्टर मनोज बाजपेयी खबरों में बने हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इन सबके बीच खबर यह भी आ रही है कि द फैमिली मैन 3 के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। यानी की जल्द ही शुरू होनी वाले तीसरे सीजन के लिए मनोज दोगुनी रकम वसूलने के फिराक में हैं। इससे पहले ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेब सीरीज में श्रीकांत तिवारी की मुख्य भूमिका निभाने वाले मनोज वाजपेयी ने सीजन 2 के लिए 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है।
Recommended Video

20 से लेकर 22 करोड़ तक हो सकती है फीस
वहीं अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने प्रत्येक एपिसोड के लिए 2.25 करोड़ रुपये से 2.50 करोड़ रुपये की मांग की है। ऐसे में पहले के दो सीजन की तरह अगर मानें कि द फैमिली मैन 3 में 9 एपिसोड होंगे और अगर मेकर्स ने इस पर सहमत जताई तो फिर उन्हें कुल 20.25 करोड़ रुपये से लेकर 22.50 करोड़ रुपये तक मनोज बाजपेयी को फीस देनी होगी। यह फीस उनके सीजन 2 के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है। सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वेब शो में से एक बनने के बाद मनोज को लगता है कि वह इस बेहतर फीस के हकदार हैं। वहीं इस बात की भी खुलासा हुआ है कि वर्तमान में उनकी फीस को लेकर चर्चाएं भी चल रही है, जो एक्टर को दी जाएगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म के सुपरस्टार मनोज
इंडस्ट्री के एक एक्सपर्ट ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि मनोज ओटीटी प्लेटफॉर्म के आमिर खान की तरह हैं। शो में उनकी बेहतर अदाकारी ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया है और बेहतर होगा कि उन्हें उनकी इच्छा के अनुसार फीस दी जाए। एक्सपर्ट के मुताबिक उनके जैसे टैलेंटेड एक्टर्स के लिए डिजिटल स्पेस वरदान साबित हुआ है। आपको बता दें कि मनोज ने फैमिली मैन के सीजन 2 के लिए 10 करोड़ रुपये लिए थे, जबकि दक्षिण की सुपर स्टार एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को 3-4 करोड़ रुपये के का पेमेंट लिया था।

द फैमिली मैन से किया डिजिटल डेब्यू
आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने सितंबर 2019 में एक्शन सीरीज द फैमिली मैन के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब डेब्यू किया था। वह इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। दूसरी ओर सामंथा ने दूसरे सीजन के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था। एक्शन-थ्रिलर वेबसीरीज में मनोज वाजपेयी आतंकवाद जांच एजेंसी के एक अधिकारी का रोल प्ले करते हैं। पहले और दूसरे सीजन के हिट होने के बाद अब दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications