कार्तिक आर्यन ने दी कोरोना को मात, फोटो शेयर कर कहा- 14 दिन का वनवास खत्म, अब काम पर वापसी
मुंबई: महाराष्ट्र के साथ-साथ इन दिनों बॉलीवुड पर भी कोरोना वायरस का संकट मंडरा रहा है। एक के बाद एक फिल्मी हस्तियां कोरोना संक्रमित हो रही है। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि बॉलीवुड के सबसे क्यूट और चुलबुले एक्टर कार्तिक आर्यन ने कोरोना को मात दे दी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। कार्तिक हाल ही में वो कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारेंटाइन किया हुआ था। अब 14 दिनों बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

14 दिन का वनवास खत्म, अब काम पर वापसी।
कोरोना संक्रमित होने के बाद कार्तिक आर्यन डॉक्टर से मुताबिक अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे थे, जिसके 14 दिन बाद उन्होंने इस घातक वायरस को हराकर दिया। कोरोना पॉजिटिव के बाद अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया कि अब वो स्वस्थ्य है और अब वो जल्द ही काम पर वापस लौट जाएंगे। अपनी फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि निगेटिव, 14 दिन का वनवास खत्म, अब काम पर वापसी।

कोविड के बाद सब उल्टा दिखाई दे रहा है!
हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बाद भी उनके हौसलों में कोई कमी नहीं आई थी। कोरोना से पीड़ित होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह हाथों के बल पर उल्टे खड़े नजर आ रहे थे, जिसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा था कि कोविड के बाद सब उल्टा दिखाई दे रहा है!
कोरोना रिपोर्ट का इंतजार
वैसे कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बताया था कि उनको कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है। इस दौरान उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की थी। बता दें कि22 मार्च को इंस्टाग्राम पर कार्तिक ने बताया था कि वो कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने लिखा था कि पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। कार्तिक ने कोरोना पॉजिटिव होने से पहले ही लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया गया था। उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी थीं।

कार्तिक इन फिल्मों में आएंगे नजर
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'भूल भुलैया-2' में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और राजपाल यादव भी दिखेंगे। ये फिल्म 'भूल भुलैया' का दूसरा पार्ट होगा। इससे पहले वाली में अक्षय कुमार और विद्या बालन साथ नजर आए थे। वहीं इसके अलावा कार्तिक जल्द ही 'दोस्ताना 2' और 'धमाका' में भी दिखने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications