ऋचा चड्ढा को हेलीकॉप्टर में प्रपोज करना चाहते थे 'गुड्डू भैया', लेकिन इस वजह से प्लान हुआ फेल

मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों रिलेशनशिप हैं। दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं छुपाया। दोनों के बीच बेहद प्यार भी हैं, जिसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट के जाहिर होता है। वहीं जल्द ही उनका शादी करने का भी प्लान हैं। इस बीच हाल ही में अली फजल ने खुलासा करते हुए बताया कि वो ऋचा को एक शानदार और ग्रैंड सरप्राइज से प्रपोज करने की तैयारी में थे, लेकिन उनका वो प्लान फेल हो गया। आखिर क्या था अली का ऋचा के लिए प्लान जानिए...

हेलीकॉप्टर में प्रपोज करना चाहता थे

हेलीकॉप्टर में प्रपोज करना चाहता थे

हर कोई शख्स चाहता हैं कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसे अलग अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करें जो उन्हें जिंदगी भर याद रहें। ऐसा ही कुछ फिल्मी अंदाज का प्लान खुद एक्टर अली फजल ने ऋचा चड्ढा के लिए किया था। उन्होंने बताया कि वो हेलीकॉप्टर में उनको प्रपोज करना चाहता थे, लेकिन मालदीव में समंदर के बीच ही उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया। एक मैग्नजीन से साथ इंटरव्यू में अली ने इस बात का खुलासा किया।

ऐसे हुआ ग्रैंड सरप्राइज का प्लान फेल

ऐसे हुआ ग्रैंड सरप्राइज का प्लान फेल

कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से बात करते हुए अली ने बताया कि मैंने उनके लिए एक शानदार और ग्रैंड सरप्राइज करने का प्लान बनाया था। मुझे याद है कि हमें 3 दिन की छुट्टी मिली थी और हम मालदीव गए थे। मेरे प्लान के मुताबिक मुझे उनको शादी के लिए अपनी दिल की बात कहनी थी और वो भी बादलों के बीच हेलीकॉप्टर राइड के जरिए, लेकिन इस दौरान शायद 100 लोगों ने उनको देखा तो वो थोड़ा घबरा गए और प्लान कैंसिल कर दिया।

फिर समंदर किनारे किया प्रपोज

फिर समंदर किनारे किया प्रपोज

वहीं आगे बताते हुए अली ने कहा कि हम मालदीव में थे, मैंने उनके जन्मदिन के लिए एक डिनर का प्लान बनाया। हम समुद्र के बीच में थे इसलिए यह बहुत रोमांटिक था। मैं बस वहां बैठा था और सुंदर आकाश को निहार रहा था और मैंने उसी वक्त प्रपोज करने का फैसला किया। हालांकि यह काफी सिंपल था। अली ने कहा कि यह अजीब है क्योंकि मैं अपने दोस्तों का मजाक उड़ाता था। मैं उन्हें बताता था कि यह केवल फिल्मों में होता है।

जल्द करने वाले हैं शादी

जल्द करने वाले हैं शादी

बता दें कि अली और ऋचा पिछले साल अप्रैल में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते उनको अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी। हाल ही में अली के एक पोस्ट के बाद गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधने की अफवाह भी सामने आई थी, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि बहुत जल्द शादी होगी। मालूम हो कि साल 2013 में फिल्म फुकरे में साथ काम करने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+