आमिर खान की इस शरारत से आग-बबूला हो गई थीं माधुरी दीक्षित, हॉकी लेकर दौड़ी थीं मारने
मुंबई, जून 06: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर-एक्ट्रेस एक दूसरे से हंसी मजाक करते रहते हैं। यहां की फिल्मों की शूटिंग में दौरान कई जोड़ियां बनी भी है तो कई जोड़ियां टूटी भी है। ऐसा ही एक प्रैंक उन दिनों आमिर खान को करना भारी पड़ गया था, जब वो 1990 के दौरान की सुपरहिट फिल्म 'दिल' की शूटिंग माधुरी दीक्षित के साथ कर रहे थे। यहां तक उनको अपने आप को बचाने के लिए भागना तक भी पड़ा था। आमिर खान ने इस किस्से का खुलासा फरहान अख्तर के चैट शो 'ओए! इट्स फ्राइडे' में किया।

आमिर ने किया था माधुरी के साथ प्रैंक
माधुरी दीक्षित और आमिर खान ने साल 1990 की फिल्म 'दिल' में साथ काम किया था। आमिर ने एक बार खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान माधुरी के साथ उनका मजाक इस कदर भारी पड़ गया था कि गुस्से में लाल माधुरी उनके पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौड़ पड़ी थी। आमिर खान और माधुरी दीक्षित की 'दिल' सुपर हिट थी। 1990 में रिलीज हुई फिल्म को आज भी दोनों की केमिस्ट्री और गानों के लिए याद किया जाता है।

टॉक शो में आमिर ने किया खुलासा
हालांकि, फिल्म के कुछ यादगार पल ऑफ-स्क्रीन भी थे। जिनमें से एक में आमिर का एक प्रैंक भी शामिल था, जिससे माधुरी नाराज हो गईं।फरहान अख्तर के टॉक शो 'ओए! इट्स फ्राइडे' में आमिर ने खुलासा किया था कि वह माधुरी के साथ हस्तरेखा पढ़ने का नाटक कर रहे थे और मजाक में उसके हाथ पर थूक दिया। उस दौरान की किस्सा शेयर करते हुए आमिर ने बताया था कि वह हाथ से भविष्य देखने की बात शूटिंग में मौजूद सभी लोगों से कह रहे थे।

माधुरी हॉकी स्टिक लेकर दौड़ी
प्रैंक के बारे में बताते हुए आमिर ने कहा था कि किसी का भी हाथ पढ़ने के नाटक के दौरान आप कहते हैं कि आप बहुत भोले-भाले इंसान हैं, आप बहुत इमोशनल है और लोग बेवकूफ बनते हैं और आप विश्वास कर लेते हैं, जैसे की मैं बना रहा हूं। इसके बाद मैंने माधुरी के हाथ पर थूक दिया। माधुरी दीक्षित गुस्सा हो गई और वह मेरे पीछे हॉकी स्टिक लेकर पड़ गईं।

सिर्फ दो फिल्मों में किया साथ काम
2016 में ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग के दौरान माधुरी से उनके अब तक के सबसे शरारती काम के बारे में पूछा गया तो माधुरी ने कहा था कि दिल के सेट पर आमिर खान का हॉकी स्टिक से पीछा किया, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ एक शरारत की थी। यह सबसे शरारती चीज है जो मैंने की है। दिल की सफलता के बावजूद माधुरी और आमिर ने केवल एक फिल्म, दीवाना मुझे सा नहीं में फिर से काम किया। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications