क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, मशहूर गीतकार का निधन

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए साल 2020 अच्छा साबित नहीं हो रहा है। अब दिग्गज गीतकार अभिलाष का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार की रात अंतिम सांस ली है। अभिलाष कैंसर से जूझ रह थे। उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें अभिलाष के मुख्य गीतों में 'इतनी शक्ति हमें देना दाता', 'संसार है एक नदिया' और 'आज की रात न जा' सहित कई प्रशंसनीय गीत शामिल हैं। वह अपने आखिरी वक्त में मुंबई में थे।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी

जानकारी के मुताबिक अभिलाष लिवर के कैंसर से पीड़ित थे और बीते 10 महीने से बिस्तर पर थे। इसके अलावा उनका ऑपरेशन भी हुआ था। ये भी कहा जा रहा है कि गीतकार अभिलाष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उनकी पत्नी ने कुछ दिनों पहले आर्थिक मदद भी मांगी थी। अभिलाष का नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की सूची में शुमार है, उनके गाए कई गीत आज भी लोगों को पसंद आते हैं।

स्कूलों की प्रार्थना में गाया जाता है ये गाना

स्कूलों की प्रार्थना में गाया जाता है ये गाना

अभिलाष ने अपने करियर की शुरुआत 'अंकुश' फिल्म के गीत 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' से की थी। ये गाना उनके करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि इस गाने को लिखने में उन्हें दो माह का वक्त लगा था। आज भी ये गाना कई स्कूलों में प्रार्थना के तौर पर गाया जाता है। देश का बच्चा बच्चा इस गाने को गाता है।

रेडियो के लिए भी लिखते थे अभिलाष

रेडियो के लिए भी लिखते थे अभिलाष

इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'रफ्तार' का गीत 'संसार है एक नदिया' भी लिखा था, जिसे काफी पसंद किया जाता है। उनका मानना था कि इस गाने को पूरा लिखने के बाद उन्हें एक तरह से आत्मिक संतुष्टि मिली थी। अभिलाष फिल्मी गाने लिखने के अलावा रेडियो के लिए भी लिखा करते थे। उनके निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। उन्हें सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री से जुड़े लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Bhagat Singh Birth Anniversary: शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर पढ़िए उनके 10 क्रांतिकारी विचारBhagat Singh Birth Anniversary: शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर पढ़िए उनके 10 क्रांतिकारी विचार

Comments
English summary
bollywood lyrics writer abhilash no more know more about him
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X