इरफान खान के बेटे बाबिल ने छोड़ी पढ़ाई,इमोशन पोस्ट लिख कर बताई वजह
मुंबई, 28 जून। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अब अपना पूरा समय अपनी एक्टिंग को देना चाहते है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बाबिल ने बताया कि अब वो अपनी पढ़ाई छोड़कर केवल अभिनय को समय देंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

इरफान खान के बेटे बाबिल ने लिखी ये इमोशन पोस्ट
सोशल मीडिया पर बाबिल ने अभिनय के लिए पढ़ाई से अलविदा करने का ऐलान करते हुए एक पोस्ट लिखी। अभिनय को आगे बढ़ाने के लिए वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में अपना स्नातक पाठ्यक्रम छोड़ दिया है।सोशल मीडिया पर बाबिल ने अपने दोस्तों के एक इमोशनल पोस्ट लिखी- मेरे प्यारे मित्रों "मैं आपको बहुत याद करूंगा। मेरे यहाँ मुंबई में दोस्तों का एक छोटा सर्कल है मेरे कुल मिलाकर 2-3 दोस्त हैं। आप सभी ने मुझे अपने दिल में एक खास जगह दी और मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं आपका अपना हूं। धन्यवाद मैं तुम सभी से प्यार करता हूँ। वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से अलविदा। आई लव यू माय ट्रू फ्रेंड्स ।
ये भी पढ़ें- पापा इरफान खान को मिला अवॉर्ड तो फूट-फूटकर रो पड़ा बेटा बाबिल, इमोशनल होकर बोली ये बात

बाबिल इस फिल्म से करने जा रहे डेब्यू, अमिताभ ने शेयर किया था वीडियो
बता दें इरफान के बेटे बाबिल जल्द ही तृप्ति डिमरी के साथ नेटफ्लिक्स ड्रामा Qala से डेब्यू करेंगे। फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त कर रही हैं। बाबिल ने एक बार अमिताभ बच्चन के लिए लिखा था कि उनकी दिली तम्मन्ना है कि वो उनके साथ एक स्क्रीन पर नजर आए वहीं बिग बी ने भी काला का वीडियो शेयर किया था। पिछले साल लंदन के एक फिल्म स्कूल में पढ़ाई करने गए थे लेकिन पिता की बीमारी और उनकी मौत के बाद से ही बाबिल खान इंडिया में ही हैं और अब उन्होंने इस कोर्स को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया है। से कोर्स लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट मिनिस्टर में कर बाबिल कर रहे थे।

बाबिल शूजीत सरकार की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे
बाबिल निर्देशक शूजीत सरकार की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। रॉनी लाहिरी ने सोशल मीडिया पर पिछले दिनों कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वे शुजीत सरकार और बाबिल खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। बाबिल खान पिता इरफान खान के जाने के बाद से उन्हें बहुत मिस कर रहे है। वो अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने पिता के साथ बिताए पलों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहते हैं।
बाबिल ने पिछले दिनों पिता इरफान के लिए लिखी थी ये बात
बाबिल ने अपने पिछले पोस्ट में लिखा था कि - मैं इतनी मेहनत कर रहा हूं यार, काश आप यहां गवाह होते। इरफान खान जिनकी एक्टिंग के फैंस पूरी दुनिया में हैं उनकी 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी। कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए इरफान खान ने अपन आखिरी फिल्म इंग्लिश मीडियम की शूटिंग की थी। बॉलीवुड के इतने सफल कलाकार का बेटा बाबिल अपने करियर की शुरूआत करने जा रहा है ऐसे में अगर उनके पिता इरफान खान जिंदा होते तो बाबिल को बहुत सपोर्ट मिलता।












Click it and Unblock the Notifications