Covid-19 की चपेट में बॉलीवुड, अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में अब एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी आने लगे हैं। हाल ही में एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस कृति सैनन के बाद अब मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी कोरोना वायरस के गिरफ्त में आ गई हैं। रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को खुद के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, मैंने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है।' बता दें कि हाल ही में कृति सैनन ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने कोरोना वायरस को मात दे दी है।
Recommended Video


ट्वीट कर बताया कैसी है सेहत
अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने ट्वीट पर दी है। रकुल के संक्रमण की खबर मिलते ही उनके फैंस जल्द महामारी से ठीक होने के लिए दुआएं करने लगे हैं। रकुल ने फैंस के लिए ट्वीट कर अपनी सेहत की भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं ठीक हूं, फिलाहाल आराम कर रही हूं ताकि काम पर वापस लौट सकूं, मेरा आग्रह है कि मेरे संपर्क में आए लोग कृपना अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें।' सोशल मीडिया पर रकुल का ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस फिल्म की शूटिंग कर रही है रकुल प्रीत
रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कोरोना पॉजिटिव होने से पहले अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म मेडे (MayDay) की शूटिंग में व्यस्त थीं। बता दें कि इस फिल्म से मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में रकुल का रोल एक पायलट का है, उन्होंने 11 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अजय के प्रोडक्शन हाउस 'अजय देवगन एफ फिल्म' के तले बन रही इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी एक्टर अजय देवगन ही हैं।

'रईस' फेम एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव
बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब खबर है कि पाकिस्तानी सुपर स्टार माहिरा खान को भी कोरोना हो गया है। माहिरा खान ने बॉलीवुड में भी काम किया है और फिल्म रईस में शाहरुख की एक्ट्रेस थीं। कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना माहिरा ने खुद सोशल मीडिया पर दी। माहिरा ने बाताया है कि वह अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं और हाल में उनके संपर्क में आए हुए सभी लोग कोरोना का टेस्ट करा लें।
यह भी पढ़ें: Flashback 2020: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना बनी Real 'पंगा' गर्ल, 2020 इसलिए भी रहेगा याद












Click it and Unblock the Notifications