Maharashtra Election 2019: इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने वोट डालने के बाद किया Tweet,'वोटरों में उत्साह नहीं क्योंकि नतीजे....

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को 288 सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में आम जनता के साथ बॉलावुड सितारे भी वोटिंग के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। वोटिंग करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार वोटरों में कोई उत्साह नहीं नजर आ रहा है। उन्होंने इसकी वजह का भी ट्विटर में खुलासा किया।

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट

अपना वोट डालने के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि हो गया। यह दूसरी बात है कि मतदाताओं में कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है क्योंकि नतीजे तो सबको पता ही हैं,कोई मुकाबला नहीं है, बिल्कुल भी टक्कर नहीं है। इस तरह विवेक ने इशारों में बता दिया कि सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना को इस चुनावों में फायदा हो रहा है। इस चुनाव में मुकाबला एकतरफा है।

बीजेपी-शिवसेना के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में इस बार मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाले महागठबंधन या फिर कहें 'महायुति' और कांग्रेस एनसीपी गठबंधन यानी कि 'महा अघाड़ी' (मोर्चा) के बीच है। दोनों पार्टियों ने पांच साल पहले अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बीजेपी इस बार हैं। बीजेपी इस चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना 124 सीटों पर लड़ रही है। इसके अलावा 16 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के सहयोगी दल किस्मत आजमा रहे है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

साल 2014 में किसको कितनी सीट?

साल 2014 में किसको कितनी सीट?

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी,शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी को 122 सीट मिली थी। वहीं शिवसेना को इस चुनाव में 63 सीटें मिली थी। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे मात्र 42 सीटें मिली थी। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को मात्र 41 सीटें मिली थी। बाकी बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। चुनाव बाद बीजेपी ने शिवसेना के सहयोग से सरकार बनाई थी।

पिछले चुनाव में कितना था वोट शेयर

पिछले चुनाव में कितना था वोट शेयर

साल 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टियों के वोट शेयर पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर सबसे ज्यादा रहा था। बीजेपी को इस चुनाव में 28 फीसदी वोट शेयर मिला। वहीं शिवसेना का वोट शेयर 20 फीसदी रहा था। उस समय सत्तारुढ़ कांग्रेस का वोट शेयर 18 फीसदी रहा। जबकि एनसीपी का वोट शेयर 17 फीसदी रहा था। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि साथ चुनाव लड़ने पर किसका वोट शेयर कितना रहता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP नहीं दोहराएगी 2015 की गलती, बिना CM चेहरे के चुनाव लड़ेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+