सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर लौटे करण जौहर, पोस्ट में कही ये बातें

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब दो महीने पूरे हो गए हैं। सुशांत के फैंस और उनका परिवार लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुशांत के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम और गैंगिज्म को लेकर काफी चर्चा हुई, जो अब भी जारी है। इस दौरान फिल्म डायरेक्टर करण जौहर को भी जमकर ट्रोल किया गया। उनपर लोगों ने नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर खूब खरीखोटी सुनाई। जिसके बाद वो सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। हालांकि अब करण जौहर एक बार फिर सोशल मीडिया पर लौट आए हैं।

सुशांत की मौत के बाद पहली पोस्ट

सुशांत की मौत के बाद पहली पोस्ट

नेपोटिजम को लेकर लोगों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है और उनका कहना है कि वह तक तक बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं देखेंगे जब तक सुशांत को न्याय नहीं मिल जाता है। सुशांत की मौत के बाद से आलोचना झेलने के चलते करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना छोड़ दिया था। इसके अलावा लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी अनफॉलो भी किया। हालांकि करण जौहर ने आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। उन्होंने तिरंगे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे महान राष्ट्र के लिए.... जो संस्कृति, विरासत और इतिहास का खजाना है। स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जय हिंद।'

सुशांत के लिए लिखी ती भावुक पोस्ट

सुशांत के लिए लिखी ती भावुक पोस्ट

आपको बता दें करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके लिए एक भावुक पोस्ट भी ली थी। उन्होंने सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं था, मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें शेयर कर सको, लेकिन मैंने शायद कभी उस तरह नहीं सोचा, जिस तरह से मुझे सोचना चाहिए था। हम लोग शोर के बीच रहते हैं, लेकिन फिर भी अकेले होते हैं, कुछ लोग ये अकेलापन सहन नहीं कर पाते हैं, हमें रिश्ते सिर्फ बनाने ही नहीं चाहिए बल्कि उन्हें निभाना भी चाहिए, सुशांत की मौत ने मुझे अहसास करवा दिया है कि हर तरह के रिश्तों को संभाल कर रखना जरूरी है, मुझे तुम्हारी हंसी और गले लगाने का अंदाज हमेशा याद रहेगा।

कंगना ने बताया था नेपोटिजम का ब्रैंड एंबैसडर

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सुशांत के निधन के बाद लगातार नेपोटिजन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। जिसके बाद और भी बहुत से लोग इस मामले में सामने आए। कंगना रनौत ने यहां तक कह दिया था कि करण जौहर नेपोटिजम के ब्रैंड एंबैसडर हैं। हालांकि करण जौहर ने अब तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर कुछ भी नहीं कहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मुहीम भी चल रही हैं, इनमें भी करण जौहर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह अब भी सुशांत मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+