सारा अली खान ने शेयर की 'मिस्ट्री मैन' की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मची खलबली

Bollywood Charming Girl Sara Ali Khan Shares Mystery Man Pictures, Fans Curious: नई दिल्ली। बॉलीवुड की ग्लैमरस हसीना सारा अली खान सोशल मीडिया की काफी चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन सारा की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है क्योंकि अमृता-सैफ की लाडली बेटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 'मिस्ट्री मैन' की फोटो शेयर की है।

सारा अली खान ने शेयर की 'मिस्ट्री मैन' की तस्वीर,

सारा अली खान ने शेयर की 'मिस्ट्री मैन' की तस्वीर,

उस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'अंदाजा लगाइए कौन वापस आ गया है'। शेयर की गई तस्वीर में जो शख्स दिख रहा है, वो लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए है। उसके बाल कर्ली यानी कि घुंघराले हैं और उनकी टीशर्ट में लिखा है 'IGGY 7'।

 सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

सारा की ये फोटो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कयासों का बाजार गर्म है। कुछ लोगों ने कहा है कि ये फोटो सारा के भाई इब्राहिम की है तो किसी ने लिखा है कि हो सकता है कि सारा इस मिस्ट्री मैन के साथ रिलेशनशिप में हों, तो किसी को ये दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की तस्वीर भी लग रही है, जिनकीं सारा खुद बहुत बड़ी फैन हैं।

मालदीव से लौटी हैं सारा

मालदीव से लौटी हैं सारा

मालूम हो कि बॉलीवुड की 'चार्मिंग गर्ल' सारा अली खान हाल ही में अपनी मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं, मालदीव से उन्होंने अपनी कई हॉट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। तस्वीरों में वो बीच किनारे रिलेक्स मूड में और अपनी मम्मी-भाई के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। Pic को शेयर करते हुए सारा ने अपने परिवार के लिए एक छोटी सी कविता भी लिखी थी।

 फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय संग दिखेंगी सारा

फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय संग दिखेंगी सारा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूंटिग ताज नगरी आगरा में हुई है। सारा के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार , दक्षिण की फिल्मों के स्टार धनुष और दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी दिखाई देंगे। शूटिंग करने आगरा पहुंची सारा ने वहां का वीडियो भी शेयर किया था। जो कि बहुत वायरल हुआ था।

यह पढ़ें: Shweta to Turn Off her Mic : खुला रह गया 'श्वेता' का माइक, लीक हो गई 'बेडरूम सीक्रेट'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+