Shweta to Turn Off her Mic : खुला रह गया 'श्वेता' का माइक, लीक हो गई 'बेडरूम सीक्रेट'

Shweta to turn off her Mic trending on Social Media, after girl discusses love secrete unmuted in Zoom Group call: नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त ऑफिस मीटिंग, स्कूल, वर्क, शॉपिंग हर चीज ऑनलाइन की जा रही हैं। डिजिटल सुविधाएं जहां लोगों की चीजें आसान करती हैं तो वहीं दूसरी ओर ये लोगों के लिए मुसीबत भी पैदा कर देती हैं। 'सावधानी हटी और दुर्घटना घटी' वाला मामला यहां पूरी तरह से साबित होता है और अपनी एक छोटी सी गलती के कारण कब सोशल मीडिया पर लोग हास्य-परिहास का विषय बन जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसलिए अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बिल्कुल सावधानी पूर्वक कीजिए क्योंकि जरा सी नादानी के कारण आपका भी वो ही हाल हो सकता है, जैसा कि इस समय 'श्वेता' नाम की लड़की का हो रहा है, जो कि इस वक्त ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है।

कौन हैं 'श्वेता'?

कौन हैं 'श्वेता'?

अब आप पूछेंगे कि ये श्वेता कौन हैं? तो सुनिए 'श्वेता' वो लड़की है, जो जूम मीटिंग के दौरान अपना माइक म्यूट किए बिना अपनी सहेली के साथ एक लड़के के बेडरूम और लव सीक्रेट को बताने में व्यस्त थी।

जूम मीटिंग में 111 लोगों के साथ कनेक्ट थी 'श्वेता'

दरअसल 'श्वेता' नाम की एक बाला अपनी जूम मीटिंग में 111 लोगों के साथ कनेक्ट थी, लेकिन उसका ध्यान मीटिंग में नहीं था बल्कि इस दौरान अपनी एक फ्रेंड के साथ किसी लड़के, जो कि श्वेता पर काफी भरोसा करता था, के अफेयर के बारे में चर्चा करने में बिजी थी।

सुनें: 'श्वेता' ने कैसे सहेली को बता रही है लड़के का राज

'श्वेता' ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट

'श्वेता' ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट

लेकिन वो ये भूल गई कि उसने अपने जूम माइक को खुला छोड़ दिया है। इस दौरान वो अपनी दोस्त को बताती है कि वो लड़का, किसी लड़की को बहुत चाहता है लेकिन उसे लगता है कि वो लड़की उसे धोखा दे रही है, लेकिन वो उस लड़की के आकर्षण में बंधा हुआ है, यहां तक कि दोनों इंटिमेट भी हो चुके हैं।

'श्वेता प्लीज माइक बंद कर दे'

'श्वेता' का ये सीक्रेट पूरे 111 लोगों के बीच पहुंच गया, हालांकि इस बीच उसके करीबी दोस्त चिल्लाते रहे कि 'श्वेता प्लीज माइक बंद कर दे' लेकिन शायद श्वेता ने ऑडियो बटन म्यूट किया हुआ था, जिसके कारण वो लोगों की बातें सुन नहीं पाई।

Shweta तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है

Shweta तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है

जिसके बाद 'श्वेता' की इस गर्मा-गर्म बातों को मीटिंग में बैठे 111 सदस्यों में से किसी एक ने रिकार्ड कर लिया और उसने 'श्वेता' का ऑडियो यूट्यूब पर डाल दिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर मजेदार मीम्स बनाने लगें। मालूम हो कि ट्विटर पर Shweta तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे लेकर अब तक हजारों लोग ट्वीट कर चुके हैं।

देखें: सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग

'सोनम गुप्ता बेवफा है'

'सोनम गुप्ता बेवफा है'

आपको बता दें कि इससे पहले नोटबंदी के दौरान जब भारत में 500 और हजार के नोट बंद किए गए थे, उस वक्त 2000 की नोट पर किसी ने लिख दिया था कि 'सोनम गुप्ता बेवफा है' और वो मैसेज वायरल हो गया था। उसके बाद तो सोनम गुप्ता पर ऐसी-ऐसी कहानियां सुनने को मिली, जिसके बाद जिन लड़कियों का नाम रीयल में सोनम था, उनका तो घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+