PICS: डिफेक्टेड साड़ियों में बॉलीवुड हीरोइनें! होगा कोर्ट केस

बेंगलुरु। ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त अगर आप सिर्फ इसलिये कोई कपड़ा खरीद लेते हैं, क्योंकि ऐश्वर्या राय उसे पहने खड़ी दिख जाती हैं, तो आप बेवकूफ बन सकते हैं। क्योंकि हो सकता है जिसे आप ऐश्वर्या राय समझ रहे हैं, वो एक साधारण मॉडल हो और जो साड़ी वो पहने है वो डिफेक्टेड पीस हो। जी हां इंडिया रश नाम की एक शॉपिंग वेबसाइट ऐसा ही कुछ करती पकड़ी गई, जिस वजह से उस पर केस दर्ज होने जा रहा है।

असल में वेबसाइट Indiarush.com ने अपने प्रॉडक्ट्स बेचने के लिये विद्या बालन, माधुरी दीक्ष‍ित, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, श्रीदेवी, काजोल, श्रद्धा कपूर, जैक्लीन फरनांडीज़, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनाउत, ऐश्वर्या राय, दृष्ट‍ि धामी, मंदिरा बेदी, मोनिका बेदी, सुषमिता सेन, गौहर खान, चित्रांगदा सिंह जैसी कई बड़ी हीरोइनों की तस्वीरें प्रकाश‍ित की हैं।

पढ़ें- हिंदू विवाह और 7 नम्बर का कनेक्शन

इन प्रसिद्ध हीरोनों की तस्वीरें लगाकर ये वेबसाइट तेजी से पॉपुलर हो गई। भारी डिस्काउंट के ऑफर देख तमाम ग्राहक ललचा गये और वेबसाइट ने जमकर कमाई करना शरू कर दी। खैर अब इस साइट के मालिक को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, क्योंकि इस वेबसाइट के ख‍िलाफ कॉपीराइट का केस करने की तैयारी चल रही है।

वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क की ओर से नीलोफर अंसारी ने वनइंडिया को बताया कि वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क ने चार साड़‍ियां बुक कीं। मिलने पर देखा साड़‍ियों की क्वालिटी बेहद खराब थी। यहां तक डिफेक्ट‍िव साड़‍ियां भी थीं। कस्टमर केयर से बात की गई, तो उलटे सीधे जवाब मिले। वहीं वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क ने जब कंपनी की सीईओ से बात की, तो उन्होंने कस्टमर केयर पॉलिसी चेक करने का बहाना बना दिया। मजेदार बात यह है कि जब इस वेबसाइट के बारे में हीरोइनों को बताया गया तो वे शॉक रह गईं। देखें क्या बोलीं वो हीरोइनें।

  • चित्रांगदा सिंह- मैं किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से नहीं जुड़ी हूं।
  • गौहर खान- मैं इस प्रकार की किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से नहीं जुड़ी हूं।
  • दृष्ट‍ि धामी- ओह माई गॉड, मेरी तस्वीरें इस साइट पर, ये सब फेक हैं। मीडिया वालों कुछ करो, ये फेक हैं।
  • मंदिरा बेदी- मैं इंडिया रश पर अपनी तस्वीरें देख शॉक हूं। मैं नहीं जानती कि मेरी तस्वीरें ये कैसे यूज़ कर रही है।
  • मोनिका बेदी- ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा घालमेल चल रहा है। मुझे तो लगता है कि दूसरी मॉडल्स पर हमारे चेहरे लगा दिये जाते हैं।
  • सुषमिता सेन के प्रवक्ता - सुष किसी भी इंडियारश नाम की कंपनी के लिये एंडोर्स नहीं कर रही हैं। ये फ्रॉड हैं।

अब देखें वो तस्वीरें जिनके जरिये की जा रही है बम्पर कमाई-

इंडियारश ने कैसे किया फ्रॉड

इंडियारश ने कैसे किया फ्रॉड

आगे तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि कैसे ये फ्रॉड किया गया।

सुषमिता सेन

सुषमिता सेन

इंडिया रश पर सुषमिता सेन की तस्वीर।

रिया सेन

रिया सेन

रिया सेन को बनाया मॉडल।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी की तस्वीरें।

एक नई कई प्रॉडक्ट्स

एक नई कई प्रॉडक्ट्स

एक नहीं कई प्रॉडक्ट्स पर मोनिका बेदी की तस्वीरें।

मंदिरा बेदी भी इंडिया रश में

मंदिरा बेदी भी इंडिया रश में

इंडिया रश ने मंदिरा बेदी की तस्वीर डाली।

अलग अंदाज में मंदिरा बेदी

अलग अंदाज में मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी की फोटो का इस्तेमाल साड़ी बेचने में।

गौहर खान की ड्रेस

गौहर खान की ड्रेस

गौहर खान इंडिया रश में।

दृष्ट‍ि धामी

दृष्ट‍ि धामी

इंडिया रश ने दृष्ट‍ि धामी की फोटो इस्तेमाल की।

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह से बिना पूछे ली उनकी फोटो।

वेबसाइट से चुरायी फोटो

वेबसाइट से चुरायी फोटो

साफ नजर आ रहा है कि किसी बॉलीवुड साइट से ये फोटो चुरायी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+