अनुपम खेर ने शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ शेयर की पुरानी तस्‍वीर, लिखी ये खास बात

मुंबई, 16 जून। बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन अपने फोटोज और वीडियो को शेयर कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अनुपम खेर ने अब पुराने यादगार एलबम से शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ अपनी एक पुरानी तस्‍वीर शेयर की है। ये फोटो 90 के दशक के शुरूआती दौर की है। अनुपम की शेयर की गई इस फोटो पर जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ समेत अन्‍य हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है।

अनुपम ने लिखा तब लोग मासूमियत से पोज दिया करते थे

अनुपम ने लिखा तब लोग मासूमियत से पोज दिया करते थे

अनुपम खेर ने जो फोटो शेयर की है वो 90 के दशक की एक पार्टी की फोटो है। अनुपम खेर के द्वारा इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के लिए ये फोटो शेयर की है। शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ की इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि कैसे आज के विपरीत 90 के दशक में लोग मासूमियत से पोज दिया करते थे।

अनुपम खेर, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ इस लुक में आए नजर

अनुपम खेर, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ इस लुक में आए नजर

शेयर की गई इस तस्‍वीर में नाश्ते की एक प्लेट के साथ, अनुपम खेर को एक साधारण सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं वहीं शाररूख खान और जैकी श्रॉफ फारमल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। जबकि, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ पार्टी के लिए औपचारिक ड्रेसअप में नजर आ रहे है। जैकी सिर पर स्‍कार्फ भी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने लिखा ये कैप्‍शन

अनुपम खेर ने लिखा ये कैप्‍शन

अनुपम खेर ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है "जब कैमरे को मासूमियत से देखना एक स्टाइल स्टेटमेंट था! जब तक आप अपना बीडी नहीं हैं! जब हाथ में खाने की थाली एक स्वाभाविक बात थी। जब एक सादा कुर्ता पायजामा परम पार्टी ड्रेस था। Jackie और शाहरूख के साथ। मेरी यादों के एल्बम से! इसके साथ अनुपम खेर ने हैशटैग के साथ फ्रेंड, एक्‍टर, ओल्डपिक, मेमोरीज लिखा है।

अनुपम खेर की पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ और फैंस की प्रतिक्रिया

अनुपम खेर की पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ और फैंस की प्रतिक्रिया

टाइगर श्रॉफ ने इस फोटो पर रिएक्‍शन दिया है क्‍योंकि इस फोटो में उनके पापा जैकी श्रॉफ भी हैं। टाइगर ने दिल वाले इमोजी शेयर किया और अनुपम खेर के अन्‍य फैंस ने इस थ्रोबैक तस्वीर को थम्स अप दिया। एक यूजर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें कुर्ता पायजामा को पार्टियों (एसआईसी) के लिए आधिकारिक पोशाक के रूप में वापस लाना चाहिए।"

फैन ने अनुपम खेर की फिटनेस की तारीफ

फैन ने अनुपम खेर की फिटनेस की तारीफ

वहीं अनुपम खेरी की फिटनेस की एक यूजन ने तारीफ की और लिखा "आपका उल्टा हो रहा है अनुपम सर आप अभी यंग पे यंग दिख रहे हो ग्रेट यू वर्कआउट और अपने आप को प्रेरणा बनाए रखें। बता दें अनुपम खेर की एक्‍ट्रेस पत्‍नी किरन खेर गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं इस सबके बावजूद अनुपम खेर ने लोगों की मदद के लिए मरीजों के लिए बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) को बीआईपीएपी मशीन और ऑक्सीजन कन्‍सट्रेटर दान किया था।

https://www.filmibeat.com/photos/mannara-chopra-50310.html?src=hi-oiबेहद ही खूबसूरत हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा, देखें तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+