हैक हुआ एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट, हैकर ने की ढेर सारे पैसों की डिमांड

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के मुताबिक जिसने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया उस हैकर ने बड़ी रकम की मांग की है। इस मामले में अब उर्वशी रौतेला ने मुंबई पुलिस की मदद ली है साथ ही हैकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्जा करा दिया है। वहीं, पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और केस साइबर पुलिस के पास भेज दिया है।

ट्वीट कर दी फेसबुक हैक होने की जानकारी

ट्वीट कर दी फेसबुक हैक होने की जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के हैक होने की खबर उर्वशी ने एक ट्वीट में दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी मैसेज या पोस्ट पर रिएक्ट ना करें, क्योंकि वह पोस्ट मेरी या टीम की तरफ से नहीं किया गया होगा।' इसके कुछ देर बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस को एक ट्वीट किया।

हैकर ने की पैसों की डिमांड

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा, 'आपकी शिकायत को साइबर पुलिस स्टेशन तक पहुंचा दिया गया है।' इस पर उर्वशी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'थैंक्यू...अब हैकर मुझसे बहुत ज्यादा पैसों की मांग कर रहा है।' बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी साल 2017 में उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था जिसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर दी थी।

इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर

उस दौरान उनके ट्विटर से कई आपत्तिजनक पोस्ट भी किए गए थे जिसे लेकर उर्वशी काफी परेशान भी हुई थीं। उर्वशी, फेसबुक-ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटो को लेकर फैंस के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके फैन फॉलोविंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर वह 25 मिलियन फॉलोवर पार करने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई हैं।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना मरीजों में संख्या 24942 हुई, बीते 24 घंटे में 1490 नए केस और 56 मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+