तापसी पन्नू की दादी का निधन, इंस्टाग्राम पर लिखी इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली: पिछला एक महीना बॉलीवुड के लिए काफी दुखभरा रहा है, जहां इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आई थी। वहीं अब लॉकडाउन के बीच तापसी पन्नू की दादी का निधन हो गया है। खुद तापसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने दादी के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखी। जिसके बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों और फैन्स ने उनकी दादी को श्रद्धांजलि दी है।

bollywood actress Taapsee Pannu

तापसी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हमारे परिवार की आखिरी पीढ़ी हमें छोड़कर चली गईं। उनके निधन से खालीपन सा महसूस हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक गुरुद्वारे की फोटो भी शेयर की, जहां पर उनकी दादी की फोटो रखी हुई है। उनके फैन्स कमेंट करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तापसी के मुताबिक वो अपनी दादी को बिजी कहकर बुलाती थीं। वहीं तापसी लॉकडाउन की वजह से मुंबई में ही फंसी हुई हैं। उनके साथ उनकी बहन भी वहां रहती हैं।

दिल्ली में रहता है परिवार
तापसी का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्‍ली के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता दिलमोहन सिंह पन्‍नू एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां निर्मलजीत पन्‍नू हाउस वाइफ हैं। तापसी की छोटी बहन शगुन पन्‍नू हैं । तापसी उन्‍हें भी बॉलीवुड में लांच करने की कोशिश में हैं। फिलहाल अभी उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। तापसी ने अपना बॉलीवुड डेब्‍यू 2013 में फिल्म चश्मेबद्दूर से किया था। इससे पहले वो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+