साड़ी पहन Swara Bhaskar ने किया बोल्ड डांस, वीडियो वायरल हुआ तो आने लगे ऐसे-वैसे कमेंट
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी डांस वीडियो से धमाल मचा रखा है। सामाजिक मुद्दे पर बेबाक अपनी राय रखने के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। खुले बाल, हरी साड़ी और स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज में स्वरा भास्कर का डांस देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के कमर की तारीफ की तो कुछ ने ट्रोल करते हुए उन्हें जंगली तक बता दिया।

स्वरा भास्कर ने दिखाए हॉट मूव्स
स्वरा भास्कर ने जो वीडियो शेयर किया है वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह 'वीरे दी वेडिंग' के गाने और 'तारीफां' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा, 'ये हमारी आफ्टर पार्टी हो रही है, अकेले, ऐंवई। कोई रीजन ना होना भी अच्छा रीजन होता है।' वीडियो के जरिए स्वरा ने बताया कि वह अकेले टाइम में घर में क्या करती है। इंटरनेट पर उनके डांस मूव्स की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

डांस वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल
हालांकि अपने डांस वीडियो को लेकर स्वरा भास्कर को ट्रोल भी होना पड़ा है। एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का मुंह बंद करना अच्छे से आता है, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने वीडियो में ट्रोलर्स को कोई जवाब नहीं दिया है। स्वरा ने शुक्रवार सुबह-सुबह अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं स्वरा भास्कर अपने पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी एक फोटो पोस्ट कर फैंस को शुभाकामनाएं दी थीं।

'शीर कोरमा' की शूटिंग में व्यस्त
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'शीर कोरमा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। स्वरा भास्कर को फिल्म 'रांझणा' में उनके किरदार बिंदिया के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'चिल्लर पार्टी', 'तनु वेड्स मनु', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्में की हैं। स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म जहां चार यार में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने तनु वेड्स मनु के मेकर्स के साथ हाथ मिला लिया है। हाल ही में ट्वीट कर स्वरा भास्कर ने ये जानकारी अपनी फैंस को दी है।

ट्वीट कर दी थी जानकारी
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "तनु वेड्स मनु के 11 साल बाद विनोद बच्चन के साथ एक बार फिर से हाथ मिलाकर अच्छा लगा, एक बार फिर से उसी शहर में।" फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और स्वरा ने क्लैप बोर्ड के साथ-साथ अपने लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें में स्वरा किसी साधारण महिला की तरह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि जहां चार यार फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। बात अगर फिल्म के कहानी की करें तो ये 4 औरतों की कहानी है।
यह भी पढ़ें: तनु वेड्स मनु के दस साल होने पर वेबसाइट ने नहीं किया टैग तो कंगना भड़कीं, तापसी, स्वरा, आलिया को भी घसीटा












Click it and Unblock the Notifications