क्या पूजा भट्ट दोबारा करेंगी शादी, खुद एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, 14 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री और डायरेक्टर पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, जिसके बाद 2014 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि कानूनी तौर पर दोनों अलग नहीं हुए हैं, लेकिन जब पूजा भट्ट से दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि औरतें चाहे जो कर ले, दुनिया में कुछ भी हासिल कर लें, लेकिन जब वह घर में आती हैं तो उनकी उपलब्धियों को नीचा कर दिया जाता है और कहा जाता है, हां ठीक है ना, तुमने नोबेल प्राइज जीत लिया, मगर अभी खाने में क्या है? क्या तुम मां नहीं हो, क्यां तुम्हारी शादी हुई है?

 बिना शादी मेरी जिंदगी अधूरी नहीं

बिना शादी मेरी जिंदगी अधूरी नहीं

दूसरी शादी के सवाल पर पूजा भट्ट ने कहा कि मुझसे लोग पूछते हैं कि क्या आप फिर से शादी कर रही हैं, मैं उनसे कहती हूं मैं ये सोचते हुए बड़ी हुई, हम खुशी-खुशी रहते थे और हमेशा खुशी से रहती हूं। मैंने शादी की, उसमे रही, और लोगों को भी शादी की सलाह दी, लेकिन मेरी जिंदगी अधूरी नहीं है क्योंकि मैंने इसे अपनी तरह से जीने का फैसला लिया है। बता दें कि पूजा भट्ट ने एक्टिंग में फिल्म बॉम्बे बेगम से एक बार फिर से वापसी की थी।

लोगों के प्यार की आभारी

लोगों के प्यार की आभारी

अपनी हाल की सीरीज के बारे में पूजा ने कहा कि मैं खुश और आभारी हूं कि लोगों ने बॉम्बे बेगम को पसंद किया। देशभर की महिलाओं को आखिरकार स्वीकार किया जा रहा है, लोग असली महिलाओं की कहानियां देख सकते हैं, आखिर कैसे असल दुनिया में उनका जीवन होता है। लोगों ने जो संदेश मुझे भेजे उससे मैं काफी खुश हूं, लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया।

 बिजनेस महिला का किरदार

बिजनेस महिला का किरदार

नेटफ्लिक्स की सीरीज के बारे में पूजा भट्ट ने एक मां का रोल निभाया है, जिसमे वह एक बिजनेस करने वाली महिला के किरदार में हैं। सीरीज में शहाना गोस्वामी, प्लबिता बोरठाकुर, अमृता सुभाष भी हैं। इससे पहले सड़क-2 में भी पूजा भट्ट ने मेहमान की भूमिका निभाई थी और कुछ देर के लिए फिल्म में दिखी थीं। यह फिल्म 1991 की सड़की की सीक्वल थी। इससे पहले एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने कहा था कि उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था, मैं आर्म कैंडी नहीं बनना चाहती थी।

 कई फिल्मों में किया काम

कई फिल्मों में किया काम

पूजा भट्टा ने कहा कि मुझे कई जबरदस्त रोल फिल्म डैडी, दिल है कि मानता नहीं, फिर तेरी कहानी याद आई, बॉर्डर में मिले। इन फिल्मों में मुझे काम करने का सौभाग्य मिला और मुझे लगता है कि मैं जो फिल्म में कर सकती थी वह मैंने बतौर किरदार अच्छा किया। मैं हमेशा फिल्म में अपने किरदार के बारे में यह सवाल करती हूं कि मेरा उसमे क्या काम है, क्या सिर्फ दो बड़े सुपरस्टार फिल्म में होने की वजह से मुझे फिल्म में काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+