Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Neena Gupta की जिंदगी के सबसे बडे़ राज से उठा पर्दा, कॉलेज टाइम में एक शख्स से की थी लव मैरिज

मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता की जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' लॉन्च की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में खुलकर बताया है। नीना की आत्मकथा में उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आई चुनौतियों का जिक्र है, साथ ही इन सब चीजों से पार पाने के लिए उन्होंने क्या कुछ नहीं झेला, उस बुक में वो सब कुछ छिपा है। वहीं अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसको उन्होंने अब तक छिपाकर रखा था। आखिर क्या है वो सच जानिए...

नीना का पहली शादी के बारे में बड़ा खुलासा

नीना का पहली शादी के बारे में बड़ा खुलासा

जैसा की नीना गुप्ता के फैंस को पता है किसी वक्त में वो क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी। और उन्होंने बिन शादी के एक बेटी को भी जन्म दिया है, लेकिन नीना ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' में अपनी पहली शादी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। नीना ने अमलान कुसुम घोष नाम के युवक से शादी का जिक्र किया है। जब अमलान IIT में स्टूडेंट थे और नीना संस्कृत में मास्टर्स कर रही थीं, तब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

नीना के पड़ोस में अक्सर आते थे अमलान

नीना के पड़ोस में अक्सर आते थे अमलान

नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में अपने पहले पति अमलान कुमार घोष के बारे में खुलकर लिखा है और यह भी बताया कि वह उनसे एक इंटर-कॉलेज प्रोग्राम में मिली थीं। अमलान आईआईटी-दिल्ली के छात्र थे और दोनों कैंपस, उनके हॉस्टल या फिर उनके घर के पास छुप-छुपकर मिलते थे। नीना गुप्ता की आत्मकथा के मुताबिक घोष के माता-पिता दूसरे शहर में थे, लेकिन वो अपने दादा पास उनके पड़ोस में रहते थे। इसलिए अमलान कुमार घोष अक्सर अपने दादा के साथ त्योहार और छुट्टियां बिताते थे और इस तरह उन्हें नीना गुप्ता से भी मिलने का मौका मिला।

नीना की फैमिली बहुत सख्त थी

नीना की फैमिली बहुत सख्त थी

नीना ने अपनी किताब में बताया कि उनकी फैमिली बहुत सख्त थी और उस परिवार में रहकर उनके लिए किसी लड़के से लव अफेयर काफी रोमांच भरा था। एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार वो उसकी कार में भी डेट पर गईं थीं, लेकिन अपना ज्यादातर वक्त आईआईटी दिल्ली में बिताया। हालांकि लंबे समय तक नीना ने अमलान के साथ अपने रिश्ते को छुपाकर रखा, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी मां को इसके बारे में बताने का फैसला किया, क्योंकि वे एक-दूसरे के बारे में बहुत ज्यादा सीरियस थे।

ऐसे हुईं नीना की अमलान के साथ शादी

ऐसे हुईं नीना की अमलान के साथ शादी

उनका यह रिश्ता उनकी फैमिली के आड़े नहीं आया, हालांकि उनकी मां इस रिलेशन से खुश नहीं थीं। वहीं उनकी शादी के पीछे की भी बहुत की फिल्मी स्टोरी है। बताया गया कि ऐसा हुआ कि अमलान और उसके दोस्तों ने छुट्टी पर श्रीनगर जाने का फैसला किया और नीना गुप्ता भी उनके साथ जाना चाहती थीं। लेकिन नीना की मां ने उनको परमिशन नहीं दी और कहा कि वह शादी के बाद ही अमलान के साथ कहीं भी जा सकती हैं। इसके बाद नीना गुप्ता ने आर्य समाज के परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अमलान से शादी करने का फैसला किया।

शादी के बाद एक फ्लैट में हो गए दोनों शिफ्ट

शादी के बाद एक फ्लैट में हो गए दोनों शिफ्ट

नीना ने बताया कि अमलान के माता-पिता एक गैर-बंगाली लड़की के साथ उसके रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, इसलिए दोनों ने उन्हें इस बारे में बताने से बताने से परहेज किया। अपनी शादी के बाद नीना गुप्ता और अमलान श्रीनगर गए और अपनी छुट्टियों से बहुत खुश होकर लौटे। दोनों ने दिल्ली के राजेंद्र नगर के एक छोटे से फ्लैट में शिफ्ट हो गए, जबकि अमलान नौकरी की तलाश में था। इस बीच नीना गुप्ता ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से संस्कृत में मास्टर्स की डिग्री ली। पढ़ाई के अलावा नीना गुप्ता ने थिएटर करना भी जारी रखा, क्योंकि उन्हें स्टेज से भी एक तरफ प्यार होने लगा और एक थिएटर कलाकार बनने का सपना देखने लगीं। हालांकि नीना गुप्ता ने कहा कि दुर्भाग्य से अमलान ने इन चीजों को अलग ढंग से देखा।

शादी के एक साल बाद दोनों हुए अलग

शादी के एक साल बाद दोनों हुए अलग

ऑटोबायॉग्रफी में नीना ने बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े नहीं हुए उनके पास आज तक अपने पहले पति बारे में कहने के लिए कठोर शब्द नहीं हैं। जल्द ही अमलान और नीना गुप्ता ने महसूस किया कि वे दोनों जिंदगी से अलग चीजें चाहते हैं। अमलान अपना जीवन एक गृहिणी के साथ बिताना चाहते थे और यह नीना गुप्ता के सपनों से मेल नहीं खाता था। अपनी शादी के एक साल के भीतर नीना गुप्ता ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। अमलान को नौकरी मिल गई, जबकि नीना अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए अपने घर वापस चली गई। अमलन के चाचा ने तलाक की कार्यवाही में उनकी मदद भी की थी।

मई में रिलीज हुई थी 'सच कहूं तो'

मई में रिलीज हुई थी 'सच कहूं तो'

नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया कि अमलान एक अद्भुत व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि दोनों एक जोड़े के रूप में अलग हो गए और हमारे जीवन को नए सिरे से शुरू किया। आपको बता दें कि नीना गुप्ता की ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' तो मई में रिलीज हुई थी। नीना ने बुक के जरिए जिंदगी में कई उतार चढ़ाव और अपनी तनहाई के बारे में खुलकर लिखा हैं।

Recommended Video

    Neena Gupta ने जब बेटी से कहा था 'तुम देश में एक्टर नहीं बन सकती' । वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+