27 साल की उम्र में एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन, कीटो डाइट लेने की वजह से बिगड़ी थी तबियत

नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक के बाद एक आ रही बुरी खबरों के बीच शुक्रवार देर रात फिल्म जगत में अपनी अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मिष्टी मुखर्जी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं, डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह दोनों किडनी का फेल होना बताया है। मिष्टी मुखर्जी के परिवार में सिर्फ उनका भाई और मां हैं, जिन्होंने शनिवार सुबह एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया।

27 वर्ष की उम्र दुनिया को कहा अलविदा

27 वर्ष की उम्र दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाली अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी महज 27 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि कीटो डाइट लेने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस संबंध में उनके परिवार की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

दोनों किडनी फेल होने से हुआ निधन

दोनों किडनी फेल होने से हुआ निधन

परिवार के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी कीटो डाइट पर थी जिस वजह से उनकी किडनी फेल हो गई, शुक्रवार देर रात बेंगलुरू में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी की वजह से काफी दर्द का सामना किया। मिष्टी मुखर्जी को खोना बॉलीवुड के लिए दुखद क्षति है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। बता दें कि मिष्टी मुखर्जी के परिवार में अनके भाई और मां के अलावा कोई और नहीं था।

जूही चावला के साथ कर चुकी हैं काम

जूही चावला के साथ कर चुकी हैं काम

निधन के बाद शनिवार को मिष्टी मुखर्जी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 में मिष्टी मुखर्जी फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2013 में आई फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' के एक गाने में भी वह नजर आ चुकी हैं, इस गाने में मिष्टी मुखर्जी के साथ अभिनेता रजनीश दुग्गल भी नजर आए थे। इस फिल्म में जूही चावला लीड रोल में थीं।

विवादों में भी रहीं मिष्टी मुखर्जी

विवादों में भी रहीं मिष्टी मुखर्जी

'मैं कृष्णा हूं' फिल्म में ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ का स्पेशल अपीयरेंस था। इसके अलावा मिष्टी मुखर्जी बॉलीवुड के कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी ने बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था। मिष्टी मुखर्जी का नाता विवादों से भी जुड़ का था, साल 2014 में उनका नाए एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में सामने आया था।

एक्ट्रेस काश्मीरा शाह ने जताया दुख

एक्ट्रेस काश्मीरा शाह ने जताया दुख

मिष्टी मुखर्जी पर आरोप था कि वह हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाती थीं, छापेमारी में उनके घर से कई सारी सीडियां और टेप्स भी बरामद हुए थे। मिष्टी मुखर्जी के निधन पर एक्ट्रेस काश्मीरा शाह ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत ही जल्दी चली गई, बेहद युवा मिष्टी मुखर्जी RIP।' बता दें कि मिष्टी मुखर्जी की मौत कीटो डाइट की वजह से हुई है। यह वजन कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस डाइट में उच्च वसा, मध्यम प्रोटीन, कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, मशहूर गीतकार का निधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+