'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर संग किसिंग सीन पर 24 साल बाद बोलीं करिश्मा कपूर, कहा- 3 दिनों तक.....

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में आ रही हैं। वह वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से कमबैक कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस वेब सीरीज से जुड़ी कई बातें बताईं साथ ही खुद से जुड़ी कुछ सुर्खियों पर सालों बाद खुलासे किए। करिश्मा ने 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म में अभिनेता आमिर खान के साथ शूट किए किसिंग सीन के बारे में भी बताया। ये फिल्म साल 1996 में आई थी।

सुपरहिट अभिनेता के साथ काम किया था

सुपरहिट अभिनेता के साथ काम किया था

उस दौर में करिश्मा ने लगभग हर सुपरहिट अभिनेता के साथ काम किया था। इन दिनों वह अपनी इस वेब सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। करिश्मा ने बताया कि ​जब उन्होंने आमिर के साथ किसिंग सीन शूट किया था तब उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। करिश्मा और आमिर का ये ​किसिंग सीन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लंबे किसिंग सीन में गिना जाता है। करिश्मा ने बताया कि ये किसिंग सीन उस दौर में काफी चर्चा में रहा था। उस वक्त उनके लिए ये करना आसान नहीं था।

'उसे शूट करने में तीन दिन लग गए थे'

'उसे शूट करने में तीन दिन लग गए थे'

'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों पर बात करते हुए करिश्मा ने कहा, 'उसकी बहुत सी अच्छी यादें हमारे पास हैं। हमने कई परेशानियों का सामना किया। लोगों ने किसिंग सीन के बारे में बात की, लेकिन उसे शूट करने में तीन दिन लग गए थे। ऊटी में फरवरी में हम ये सोच रहे थे कि कब खत्म हो रहा है ये किस सीन। हमने टेक्स के बीच में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कांपते हुए काम किया था।'

24 साल पहले आई थी फिल्म

24 साल पहले आई थी फिल्म

राजा हिंदुस्तानी फिल्म को 24 साल हो गए हैं। इन दिनों करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर हैं। लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद अब करिश्मा अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करिश्मा की मेंटलहुड 11 मार्च को एएलटी बालाजी और जी5 पर रिलीज हो रही है।

मल्टी टास्किंग वुमेन पर आधारित है मेंटलहुड

मल्टी टास्किंग वुमेन पर आधारित है मेंटलहुड

इस वेब सीरीज में करिश्मा के अलावा संजय सूरी, संध्या मृदुल, डिनो मोरिया, शिल्पा शुक्ला, श्रुति सेठ, और तिलोत्तमा सोम जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज मल्टी टास्किंग वुमेन पर आधारित है जो काम के साथ-साथ अपने बच्चों की परवरिश और परिवार का ध्यान भी बखूबी रखती है। ये वेब सीरीज करिश्मा कोहली के निर्देशन में बनी है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

राजा हिन्दुस्तानी की बात करें तो धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1965 की जब जब फूल खिले की रीमेक है, जिसमें शशि कपूर और नन्दा कलाकार हैं। ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसने सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+