बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को क्या पहचान पाए आप? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
नई दिल्ली। Jacqueling Fernandes Childhood Picture: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कुछ लोग तो उन्हें पहचान पा रहे हैं जबकि कुछ लोग नहीं पहचान पा रहे। इस तस्वीर में जैकलिन काफी क्यूट नजर आ रही हैं। उनके फैंस को भी उनकी ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। अपने बचपन की पासपोर्ट साइज तस्वीर शेयर कर जैकलिन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'ये वीकेंड है।' उनकी इस तस्वीर पर बॉलीवुड के बहुत से कलाकारों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अधिकतर लोगों ने कमेंट करते हुए जैकलिन को खूबसूरत और क्यूट बताया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलिन अभी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रही हैं। यह शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है। इस फिल्म में जैकलिन के साथ अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी भी दिखाई देंगे। इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे, जो एक एक्टर बनना चाहता है। वहीं कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी, जो निर्देशक बनान चाहती है। अरशद वारसी अक्षय कुमार के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अलावा जैकलिन सर्कस नाम की फिल्म में भी दिखेंगी। जिसमें रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं, जो विलियम शेक्सपीयर के एक नाटक द कॉमेडी ऑफ एर्स पर आधारित है। रणवीर सिंह फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, विराजेश भी दिखाई देंगे। वहीं जैकलिन कुछ दिन पहले ही एक और फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। इस फिल्म के निर्देशन का काम पवन कृपलानी ने किया है। यह एक तरह की हॉरर फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जावेद जाफरी भी दिखाई देंगे।
BB14: अभिनव शुक्ला के हाथों साड़ी पहनने की जिद पर अड़ी राखी सावंत, रुबीना दिलैक का ऐसा था रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications