BB14: अभिनव शुक्ला के हाथों साड़ी पहनने की जिद पर अड़ी राखी सावंत, रुबीना दिलैक का ऐसा था रिएक्शन

नई दिल्ली। Bigg Boss 14 News: बिग बॉस के 14वें सीजन में राखी सावंत (Rakhi Sawant) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इन दिनों उनका दिल एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला पर आया हुआ है। पिछले एपिसोड में राखी सावंत अपने अदृश्य पति रितेश को तलाक देने की बात कहते हुए अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से शादी की इच्छा जाहिर की थी। हाल ही में सामने आए बिग बॉस-14 के नए प्रोमो में अब राखी सावंत अपने क्रश अभिनव से साड़ी पहनाने की डिमांड कर रही हैं।

राखी सावंत ने अभिनव से की ये डिमांड

राखी सावंत ने अभिनव से की ये डिमांड

वायरल प्रोमो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत वाशरूम एरिया में अभिनव शुक्ला से साड़ी पहनाने को कहती हैं। इस बीच अभिनव भी राजी हो जाते हैं और वह राखी सावंत को साड़ी पहनाने की कोशिश करने लगते हैं। प्रोमो में राखी कहती हैं, आज मुझे साड़ी पहनाएंगे अभिनव जी। जवाब में अभिनव ने कहा, ठीक है मैं पहना दूंगा। इस बीच रुबीना दिलैका का शॉकिंग रिएक्शन भी देखने को मिलता है।

अभिनव ने पहनाई राखी सावंत को साड़ी

अभिनव ने पहनाई राखी सावंत को साड़ी

वाशरूम एरिया में अभिनव, राखी के चारों ओर साड़ी लपेटने लगते हैं, तभी वह कहते हैं, काहे फन कर रही हैं। इस पर राखी नागिन का पोज बनाकर कहती है, 'फन तो ये होता है।' अभिनव शुक्ला के साथ राखी सावंत की ये मस्ती बिग बॉस के दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। प्रोमो वीडियो के अंत में अभिनव, राखी को पूरी तरह साड़ी से ढक देते हैं, जिसपर राखी सावंत कहती हैं, 'ये कौन सी साड़ी पहना दी, समोसा बना दिया।'

राखी के आने के बाद से बदला घर का माहौल

राखी के आने के बाद से बदला घर का माहौल

बता दें कि बिग बॉस 14 में राखी सावंत के आने से घर का माहौल बदला-बदला सा नजर आ रहा है। वह सभी के साथ मिलजुल कर अपना गेम आगे बढ़ा रही हैं। इस बीच राखी सावंत अपनी हरकतों से दर्शकों का भी खूब मनोरंजन कर रही हैं। राखी सावंत की हरकतें देख कुछ कंटेस्टेंट उनका मजाक उड़ाते हैं तो कुछ उनके साथ मस्ती करते हैं। इन दिनों राखी सावंत, अभिनव के साथ अपने केमिस्ट्री बनाने में जुटी हुई हैं।

पिछले ऐपिसोड में किया पति से तलाक का ऐलान

पिछले ऐपिसोड में किया पति से तलाक का ऐलान

पहले के एपिसोड में राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला के लिए अपने इमोशंस को कबूल करते हुए प्यार का इजहार किया था। उन्होंने कहा था, 'अगर उनका पति उन्हें तलाक देना चाहता है, तो वह तैयार हैं। अभिनव ने जब इसका कारण पूछा तो राखी ने कहा, उसने मुझसे 1.5 साल में कभी मुलाकात नहीं की। मैंने उससे शादी करने के लिए तीन बार फोन किया लेकिन वह नहीं आया। मैंने 4 बार मेहंदी भी लगाई लेकिन फिर भी वो नहीं आया। अब मैं अपना कंपेनियन खोजने जाऊंगी? मैं अकेली हूं, मुझे किसी की जरूरत है।'

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की मां बोलीं, प्रपोजल सुनकर घर आई थी दिशा, बताया कब होने वाली है दोनों की शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+