एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के दो गांव लिए गोद, सुधारेंगी स्कूलों की हालत

'जन्नत 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल ईशा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के दो गांव गोद लिए हैं। ईशा ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिजनौर जिले के दो गांव को गोद लिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि शिक्षा सभी का अधिकार है और वो इन गांव में शिक्षा के हालात सुधारना चाहती हैं।

Esha Gupta

बिजनौर। 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल ईशा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के दो गांव गोद लिए हैं। ईशा ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिजनौर जिले के दो गांव को गोद लिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि शिक्षा सभी का अधिकार है और वो इन गांव में शिक्षा के हालात सुधारना चाहती हैं। ईशा हमेशा से कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। हाल ही में देश में गरीब फुटबॉलर्स को ट्रेनिंग देने के लिए उन्होंने एक एकैडमी खोलने की भी घोषणा की थी।

बिजनौर जिले के दो गांव लिए गोद

बिजनौर जिले के दो गांव लिए गोद

ईशा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो गांव को गोद लिया है। ईशा ने दिल्ली के एक एनजीओ पहल के साथ मिलकर ये प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसपर ईशा ने कहा, 'इसमें लॉजिस्टिकल दिक्कतें होंगी, लेकिन मैं खुद इसे देखूंगी। हर किसी को शिक्षा का अधिकार है। ऐसे छोटे शहरों में कई बच्चे हैं जो पढ़कर अच्छा करियर बनाना चाहते हैं लेकिन उनके पास स्कूल नहीं है। अगर मैं उनकी मदद कर सकती हूं, तो मुझे खुशी होगी।'

एनजीओ के साथ मिलकर शुरू करेंगी प्रोजेक्ट

एनजीओ के साथ मिलकर शुरू करेंगी प्रोजेक्ट

ईसा ने बताया कि वो इन दो गांव में तीन स्कूलों पर काम कर रहे हैं। 'इन तीन गांव में दो स्कूल हैं, जिनपर हम काम कर रहे हैं। या तो ये स्कूल आवासीय जगहों से काफी दूर हैं, या इनमें जरूरी चीजों का अभाव है। दोनों ही मामलों में स्कूलों को अपग्रेडशन के जरूरत है।' ईशा से जुड़े एक सूत्र ने मिडडे को बताया, 'ईशा स्कूलों में टीचरों के नियुक्ति के लिए फंड मुहैया कराएंगी। वहीं एनजीओ योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर उनकी नियुक्ति करेगा। दोनों स्कूलों में टॉयलेट और लोकल लाइब्रेरी के लिए पैसे भी इक्टठा करेंगे।'

जल्द बिजनौर जाएंगी ईशा

जल्द बिजनौर जाएंगी ईशा

हालांकि ईशा अभी तक इन गांव में खुद नहीं जा पाई हैं, लेकिन उनके टीम इस मामले में उनकी मदद कर रही है। ये प्रोजेक्ट इसी महीने शुरू होगा और ईशा जल्द ही बिजनौर जाएंगी। करियर की बात करें तो ईशा आखिरी बार पिछले साल फिल्म बादशाहों में दिखाई दीं थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इलियाना डिसूजा, विद्युत जामवाल और इमरान हाशमी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+