VIDEO: दीपिका पादुकोण ने लिया केंद्रीय मंत्री का फिटनेस चैलेंज, लेकिन इस कारण होना पड़ा ट्रोल

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी काफी सीरियसली ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इस चैलेंज को स्वीकारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, लेकिन अफसोस की बात ये है कि उन्हें इस कारण ट्रोल होना पड़ गया।

Deepika Padukone

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी काफी सीरियसली ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इस चैलेंज को स्वीकारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, लेकिन अफसोस की बात ये है कि उन्हें इस कारण ट्रोल होना पड़ गया। दीपिका को बैटमिंटन प्लेअर पीवी सिंधू ने चैलेंज किया था, जिसके जवाब में दीपिका ने भागते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। बस फिर फैंस ने इसमें एक बड़ी गलती पकड़ ली और ट्रोल करने लगे-

पीवी सिंधू ने दिया था चैलेंज

पीवी सिंधू ने दिया था चैलेंज

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इन दिनों इंडिया को फिट करने में लगे हैं। उन्होंने कई बड़ी हस्तियों को फिटनेस चैलेंज दे उन्हें अपना वीडियो पोस्ट करने को कहा है। इसके बाद वो सेलेब्रिटी किसी और को चैलेंज कर अपना वीडियो पोस्ट करता है। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया, जिन्हें बैटमिंटन प्लेअर पीवी सिंधू ने चैलेंज किया था।

लेकिन कर दी ये एक बड़ी गलती

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दौड़ते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं फिटनेस को लेकर बेहद पैशनेट हूं... और मेरा नया जुनून है दौड़ना। शुक्रिया पीवी सिंधू! चैलेंज स्वीकार है।' ये वीडियो एक बूमारैंग वीडियो है जिसमें वो दौड़ती दिख रही हैं। वीडियो में बाकी सब तो ठीक है, लेकिन एक गलती ऐसी है जिसे फैंस ने तुरंत पकड़ लिया।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल दीपिका का ये वीडियो दो हफ्ते पुराना है और फैंस से भला आजतक कोई बात छिपी नहीं है। इसी बात पर उनके फैंस ने उनसे पूछा कि वो आखिर पुराना वीडियो क्यों पोस्ट कर रही हैं। कुछ ने लिखा कि हम आपसे कुछ अलग की उम्मीद करते हैं, कम से कम अपने फैंस के बारे में तो सोचिये। वहीं कुछ ने लिखा कि उन्हें चैलेंज सही तरह से समझ नहीं आया है। देखिये दीपिका के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन-

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने जन्मदिन में केक काटने पर पूछे सवाल, यूजर्स ने उनकी तस्वीर से ही कर दिया ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+