अब झूलन गोस्वामी पर बनेगी बायोपिक, अनुष्का शर्मा निभाएंगी दिग्गज महिला क्रिकेटर का किरदार

मुंबई। क्रिकेट और खेल जगत का रिश्ता कितना पुराना है ये हर कोई जानता है। अभी तक कई खिलाड़ियों पर फिल्म बन चुकी है, जबकि कई पर बन रही है। इस बीच एक और खिलाड़ी पर बायोपिक बनाए जाने की खबर आई है। हम बात कर रहे हैं दिग्गज महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की। झूलन की बोयपिक में अभिनय अनुष्का शर्मा करेंगी। ये बात कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कही गई है। अनुष्का करीब एक साल से बड़े पर्दे से गायब हैं।

anushka sharma, mumbai, biopic, jhulam goswami, film, film on jhulan goswami, actress anushka sharma, virat kohli, bollywood, अनुष्का शर्मा, बायोपिरस, मुंबई, झूलन गोस्वामी, भारतीय महिला क्रिकेटर, महिला क्रिकेट टीम, बॉलीवुड, विराट कोहली

हालांकि इसे लेकर अनुष्का शर्मा की तरफ से कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि अनुष्का इसके लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

2018 में आई थी जीरो

2018 में आई थी जीरो

दिसंबर 2018 में उनकी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ना तो उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है और ना ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। अब सुनने में आ रहा है कि अनुष्का स्पोर्ट्स बायोपिक करने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित फिल्म में अनुष्का लीड रोल में होंगी।

संघर्षों भरा रहा है झूलन का जीवन

संघर्षों भरा रहा है झूलन का जीवन

झूलन गोस्वामी की बात करें तो वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एकदिवसीय विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। अपने लंबे करियर में झूलन ने कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं। उनका जीवन काफी संघर्षों भरा रहा है। झूलन ने 10 टैस्ट मैच में 16.62 के औसत से 40 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने वनडे में 225 विकेट झटके हैं और टी20 के 68 मैच में उन्होंने 56 विकेट लिए हैं। 37 साल की झूलन ने साल 2002 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था।

मिताली राज पर भी बन रही है फिल्म

मिताली राज पर भी बन रही है फिल्म

बता दें एक अन्य महिला खिलाड़ी मिताली राज पर भी बायोपिक बन रही है। जिसमें तापसी पन्नू उनकी भूमिका में दिखेंगी। 1983 विश्वकप को लेकर कपिल देव पर भी फिल्म बन रही है, जिसमें रणवीर सिंह अभिनय करते दिखाई देंगे। इससे पहले सचिन, धोनी और अजहरूद्दीन पर बायोपिक बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+