ऋषि कपूर ने दी जन्माष्टमी की बधाई, पाकिस्तानियों ने चिढ़ाया
सोमवार को ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सबको बधाई दी जिसके बाद भारतीय यूजर्स ने उनको शुभकामनाओं भरा जवाब दिया लेकिन पाकिस्तानी यूजर्स ने ऋषि कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने जन्माष्टमी पर ट्वीट कर सबको बधाई दी तो पाकिस्तानी यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। एक पाकिस्तानी यूजर से ऋषि कपूर की चुटकी लेते हुए लिखा सर आज पापा का जन्म दिन है मुबारकबाद नहीं देंगे।

सोमवार को ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सबको बधाई दी जिसके बाद भारतीय यूजर्स ने उनको शुभकामनाओं भरा जवाब दिया लेकिन पाकिस्तानी यूजर्स ने ऋषि कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने ये कहते हुए चुटकी ली कि आज पापा का जन्म दिन है बधाई नहीं देंगे, वहीं एक दूसरे यूजर ने चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मुकाबले के फाइनल स्कोर का स्क्रीनशॉट भेज ऋषि कपूर को चिढ़ाने की कोशिश की।
Sir Ajj Papa ka janam din hai, mubarak nhe dain gay ? 😆
— Safi Ali (@SafiAli94) August 14, 2017
दरअसल जून के महीने में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। इस मैच से पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि जीतेगा तो भारत ही क्योंकि बाप तो बाप होता है और बेटा, बेटा ही रहता है। ऋषि कपूर के इस ट्वीट ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को बहुत तकलीफ पहुंचाई थी। फाइनल मुकाबले में भारत पाकिस्तान के हाथों हार गया था। पाकिस्तान की जीत पर वहां के फैंस ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को ट्रोल करते हुए उनसे पूछा था कि अब बताओ बाप कौन है और बेटा कौन। पाकिस्तान की मीडिया ने भी ऋषि कपूर की जमकर आलोचना की थी।
अब एक बार फिर से जब ऋषि कपूर ने जन्माष्टमी की बधाई दी को पाकिस्तानी यूजर्स ने ट्रोल करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में आज के ही दिन पाकिस्तान अस्तित्व में आया था। इसी को लेकर इस पाकिस्तानी यूजर ने ऋषि कपूर की चुटकी लेने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications