बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, घर में फांसी से लटकता मिला शव
मुंबई। बॉलीवुड से एक सन्न कर देने वाली खबर आई है। जाने-माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशांत के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मौके से ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली है जिससे खुदकुशी के कारणों का पता चल सके।
Recommended Video

पंखे से लटक रहा था सुशांत का शव
घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था। आपको बता दें कि चार दिन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में
- काय पो छे
- शुद्ध देसी रोमांस
- पीके
- डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी
- एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी
- राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क
- केदारनाथ
- सोन चिड़िया
- छिछोरे
- ड्राइव
- दिल बेचारा

टीवी इंडस्ट्री में भी कमाया था शोहरत
सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिलम्स का ‘किस देश में है मेरा दिल'था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता' सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए।












Click it and Unblock the Notifications