कोरोना के मामले मिलने के बाद मुंबई में सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील
नई दिल्ली, 12 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साउथ मुंबई स्थित घर को सील कर दिया गया है। दरअसल साउथ मुंबई में स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में कोरोना के कई मामले मिले हैं जिसके बाद बीएमसी ने इस बिल्डिंग को सील कर दिया है। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने बताया कि अल्टमाउंट रोड पर स्थित अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है, सुनील शेट्टी का पूरा परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पूरे मामले में बीएमसी की ओर से जल्द ही विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
Recommended Video

हाल ही में शेयर किया था वीडियो
बता दें कि सुनील शेट्टी को अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अहान व क्रिकेटर केएल राहुल के साथ का एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वह उन लोगों के साथ मिलकर वर्कआउट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मेरा प्यार, मेरी ताकत। सुनील शेट्टी ने जिस तरह से केएल राहुल के साथ वीडियो को शेयर किया है उसके बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अथिया और केएल राहुल के बीच रिलेशनशिप
दरअसल सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, ऐसे में जिस तरह से सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मेरा प्यार, मेरी ताकत, उससे इस बात का जरूर इशारा मिलता है कि केएल को सुनील शेट्टी अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। ऐसे में इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही केएल राहुल सुनील शेट्टी के परिवार का हिस्सा बन सकते हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण अधिक
बता दें कि मुंबई में कोरोना के मामले अब कम हो रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों में मुंबई में कोरोना से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रविवार को मुंबई में कोरोना के 558 नए मामले सामने आए जबकि 15 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में अभी तक 7,27,694 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 15,627 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पूर महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8535 मामले सामने आए हैं जबकि 156 की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications