बॉलीवुड अभिनेता सत्यजीत दुबे की मां कोरोना से ठीक हुईं, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सत्यजीत दुबे ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी मां अब कोरोना वायरस से ठीक हो गई हैं। उनकी मां बीते हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उन्होंने अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अब वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और घर वापस आ गई हैं। बीते हफ्ते गुरुवार को मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सत्यजीत और उनकी बहन घर पर ही आइसोलेशन में थे।

bollywood, bollwood actor, satyajeet dubey, satyajeet dubey mother, coronavirus, covid19, covid-19, बॉलीवुड, बॉलीवुड अभिनेता, सत्यजीत दुबे, सत्यजीत दुबे मां, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19

सत्यजीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, 'हेलो, मां घर पर हैं और कोविड से ठीक हो गई हैं। आप सभी के प्यार और साथ के लिए हम धन्यवाद देते हैं। मैंने जैसा पहले बताया था, ये केवल एक फ्लू है। आपको बस अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना है। सुरक्षित रहें।' सत्यजीत के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनकी ऑल्वेज कभी कभी की सह-कलाकार जोया मोरानी ने भी कमेंट किया है। बता दें जोया भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थीं।

इससे पहले गुरुवार को सत्यजीत ने एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां कोरोना से पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने लिखा था, 'मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है। ये सब माइग्रेन अटैक, तेज बुखार और शरीर में दर्द से शुरू हुआ था। हमने उनका कोविड-19 का टेस्ट कराया और वो पॉजिटिव आई हैं। उन्हें नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है और मुझे विश्वास है कि वो और मजबूत होकर लौटेंगी।' इसके बाद अभिनेता ने अपनी मां की सेहत को लेकर अपडेट भी साझा किए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सत्यजीत दुबे अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें ऑल्वेज कभी कभी, बांके की क्रेजी बारात, कैरी ऑन कटन और लव ऑन द रॉक्स- टेबल फॉर टू शामिल हैं। वह आखिरी बार फिल्म प्रस्थानम में देखे गए थे। इस फिल्म में उनके सह कलाकारों में संजय दत्त, अली फजल और मनीषा कोइराला थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+