बड़ी मुश्किल में फंसे रणबीर कपूर, घर खाली कराने को लेकर महिला ने किया 50 लाख का केस
हाल ही में रिलीज 'संजू' की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे रणबीर कपूर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। रणबीर पर उनकी किरायेदार ने 50 लाख का मुकदमा ठोका है। रणबीर पुणे में एक पॉश अपार्टमेंट के मालिक हैं, जो उन्होंने किराये पर दिया हुआ है।

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज 'संजू' की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे रणबीर कपूर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। रणबीर पर उनकी किरायेदार ने 50 लाख का मुकदमा ठोका है। रणबीर पुणे में एक पॉश अपार्टमेंट के मालिक हैं, जो उन्होंने किराये पर दिया हुआ है। इस अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने ही एक्टर पर 50 लाख का केस किया है। महिला का आरोप है कि रणबीर ने रेंट एग्रीमेंट के नियमों का पालन नहीं किया और उन्हें समय से पहले ही घर खाली करने को बोल दिया गया। अभिनेता ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

निर्धारित समय से पहले ही खाली कराया घर?
अभिनेता रणबीर कपूर का पुणे के क्लयाणी नगर में बने ट्रंप टावर में एक अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट को रणबीर ने एक महिला शीतल सूर्यवंशी को किराये पर दिया हुआ था। शीतल सूर्यवंशी का आरोप है कि उन्हें ये घर अचानक खाली करने को बोल दिया गया। शीतल ने अभिनेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने रेंट एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया और समय से पहले ही अपार्टमेंट खाली करने को कह दिया। किरायेदार शीतल का कहना है कि उनके रेंट एग्रीमेंट को खत्म होने में अभी कुछ वक्त बाकी था।

रणबीर कपूर ने आरोपों से किया इनकार
ये मामला अब पुणे की सिविल कोर्ट पहुंच गया है। शीतल ने रणबीर पर 50 लाख रुपये का केस किया है। उन्होंने 50 लाख के साथ 1.08 लाख रुपये ब्याज की भी मांग की है। शीतल का आरोप है कि घर खाली करने के कारण उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। जहां शीतल ने रणबीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं अभिनेता ने इन सभी से इनकार किया है। रणबीर ने कहा कि शीतल को समय से पहले घर खाली करने के लिए नहीं कहा गया, बल्कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर खाली किया है।

'महिला ने अपनी मर्जी से खाली किया घर'
रणबीर ने शीतल पर आरोप लगाया कि उन्होंने 3 महीने का किराया भी नहीं दिया है, जो उनके डिपॉजिट से काटे जाएंगे। कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख दी है। रणबीर कपूर की बात करें तो वो फिल्हाल बल्गारिया में आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'संजू'
इसके अलावा रणबीर यशराज की फिल्म 'शमशेरा' और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे। रणबीर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। आलिया भट्ट से उनके रोमांस की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बनी हुई हैं। रणबीर और आलिया का रोमांस 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। दोनों की ये साथ में पहली फिल्म होगी।

-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications