विदेश के कॉफी मेकर ने श्रीदेवी को यूं दी श्रद्धांजलि, Video देखकर अनुपम खेर हुए भावुक

Recommended Video

      Sridevi: Coffee artist DRAWS Sridevi's picture on COFFEE ; Watch Video | FilmiBeat

      नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में वे हमेशा जिंदा रहेंगी। हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स कॉफी के ऊपर एक्ट्रेस श्रीदेवी की तस्वीर बनाता नजर आ रहा है। अनुपम ने लिखा कि यह इस्तांबुल में कहीं का वीडियो है। वह शख्श कॉफी के झाग पर श्रीदेवी का चेहरा बड़ी ही खूबसूरती से बनाता नजर आ रहा। खबर में नीचे देखें वीडियो...

      इस्तांबुल में कहीं एक कॉफी मेकर ने श्रीदेवी को इस तरह याद किया

      इस्तांबुल में कहीं एक कॉफी मेकर ने श्रीदेवी को इस तरह याद किया

      अनुपम ने कैप्शन में लिखा है कि 'इस्तांबुल में कहीं एक कॉफी मेकर ने श्रीदेवी को इस तरह याद किया' इस पोस्ट के साथ उन्होंने कई सारे हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जिनमें Touching #Poignant #QueenOfIndianCinema #MyFavouriteActress #GoneTooSoon #RecievedViaMessage जैसे शब्द शामिल किए हैं। हालांकि अनुपम खेर ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसनें कलाकार द्वारा बनाई गई श्रीदेवी की आकृति हूबाहू उन जैसी नहीं दिख रही है।

      लगभग 1 लाख लोग देख चुके हैं

      लगभग 1 लाख लोग देख चुके हैं

      इस वीडियो को अबतक लगभग 92 हजार लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने ही अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए वह पूरे परिवार के साथ वहां पहुंची थीं। वहीं दुबई के होटेल के कमरे में जहां वह ठहरी थीं, वहां बाथरूम के बाथटब में गिरने की वजह से उनका निधन हो गया।

      श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों के काम कर चुके हैं अनुपम खेर

      श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों के काम कर चुके हैं अनुपम खेर

      अनुपम खेर ने श्रीदेवी के साथ कई फिल्में की हैं, जिनमें 'चालबाज', 'लम्हे', 'कर्मा', 'नाकाबंदी', 'गुमराह', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'चांदनी' और 'निगाहें' में वे एक साथ नजर आ चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+